आठ के बाद सीएम नहीं पीएम देंगे इस्तीफा : लालू

Updated:
विज्ञापन

आठ के बाद सीएम नहीं पीएम देंगे इस्तीफा : लालूफोटो-11परिचय- संबोधित करते राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव व अन्य.बहादुरपुर, दरभंगा . आठ नवंबर को सीएम नीतीश कुमार नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे इस्तीफा. नरेंद्र मोदी की सरकार में गरीब गुरबों की थाली से दाल गायब हो गया है. उक्त बातें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव […]

विज्ञापन

आठ के बाद सीएम नहीं पीएम देंगे इस्तीफा : लालूफोटो-11परिचय- संबोधित करते राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव व अन्य.बहादुरपुर, दरभंगा . आठ नवंबर को सीएम नीतीश कुमार नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे इस्तीफा. नरेंद्र मोदी की सरकार में गरीब गुरबों की थाली से दाल गायब हो गया है. उक्त बातें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के नरसारा मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सरकार में गरीब माड़ भात खाने पर विवश हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी बिहार सहित पूरे देश की जनता से वादा किया था कि केंद्र में हमारी सरकार बनी तो महंगाई कम होगी़ कहां गयी महंगाई, कहां गया कालाधन सभी वादा ही रह गया. राजद अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि चारों चरणों में हुए मतदान में महागंठबंधन को अपार बहुमत मिल गया है. नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और आगे भी रहेंगे. उन्होंने बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के महागंठबंधन प्रत्याशी भोला यादव के पक्ष में अपील की़ प्रत्याशी श्री यादव ने भी अपनी बात रखी़ सभा को बांका के सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने संबोधित किया. सभा की अध्यक्षता पूर्व विधायक हरिनंदन यादव और मंच संचालन लक्ष्मण यादव ने किया. सभा में रामनरेश यादव, उदय शंकर चौधरी, चंंद्रावती देवी, इंद्रमोहन सिंह, महेश ठाकुर, अजय चौधरी, उर्मिला ठाकुर, यासमीन खातून, शिव कुमार पासवान, सिधेश्वर राम आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन