सिलिंडर फटने से दो दुकान में लगी आग
सिलिंडर फटने से दो दुकान में लगी आग कादिराबाद बस स्टैंड के पास घटी घटना दरभंगा. कादिराबाद बस स्टैंड के पास एक दुकान में छोटा गैस सिलिंडर फटने से आग लग गयी. इससे कुछ देर अफरा तफरी का माहौल बन गया. घटना शनिवार की सुबह सात बजे की है. जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के […]
सिलिंडर फटने से दो दुकान में लगी आग कादिराबाद बस स्टैंड के पास घटी घटना दरभंगा. कादिराबाद बस स्टैंड के पास एक दुकान में छोटा गैस सिलिंडर फटने से आग लग गयी. इससे कुछ देर अफरा तफरी का माहौल बन गया. घटना शनिवार की सुबह सात बजे की है. जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के पास हरि नारायण प्रसाद छोले-भटूरे की दुकान चलाते हैं. एसएल मां राठित नामक दुकान में छोला भटूरे बनाते समय छोटा सिलिंडर फट गया. इससे दुकान में आग लग गयी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि इसने बगल के एक जेनरल स्टोर्स को भी अपने लपेटे में ले लिया. हालांकि कुछ ही देर में स्थानीय लोगों ने पॉलिटेक्निक में ठहरे जवानों के सहयोग से इसपर काबू कर लिया. पीड़ित के अनुसार आग से उसके दुकान में रखे लगभग पचास हजार के सामान जल गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










