हेल्थ कैम्प में 600 बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच
हेल्थ कैम्प में 600 बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच फोटो::::::32परिचय : स्वास्थ्य जांच करते डॉक्टर दरभंगा. शहर के कादिराबाद स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में शनिवार को हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्रबंध निदेशक शोएब अहमद खान के निर्देशन में आयोजित कैम्प अपेक्षा से अधिक सफल रहा. इस मेडिकल कैम्प में डॉ […]
हेल्थ कैम्प में 600 बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच फोटो::::::32परिचय : स्वास्थ्य जांच करते डॉक्टर दरभंगा. शहर के कादिराबाद स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में शनिवार को हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्रबंध निदेशक शोएब अहमद खान के निर्देशन में आयोजित कैम्प अपेक्षा से अधिक सफल रहा. इस मेडिकल कैम्प में डॉ जहीरूद्दीन इस्लाम, चिकित्सा पदाधिकारी,मधेपुर प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र, डॉ वी एन झा डॉक्टर इन आप्थैल्मॉलॉजी (पर्सुइंग) डीएमसीएच, सहायक नसीम (लैब सहायक)शामिल थे. इन चिकित्सकों के इस दल के द्वारा विटामिन ‘ए’ की कमी, आंखों के रिफ्रेक्टिव इरर एवं लैक्राइमेशन की जांच की गयी. वहीं चिकित्सकों के दुसरे दल में शामिल डॉक्टरों ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की. इसमें डॉ एम़ आऱ हसन एम़ बी़ बी़ एस़, डॉ नाविया एम़ बी़ एस़, डी़ एऩ बी़ पेडियाट्रिक, डॉ नलनीश एम़ डी़, डी़ एऩ बी़, साइकेट्रिक एवं न्यूरोलॉजिस्ट, डा.हीना तब्बसुम गाइनेकोलॉजिस्ट ने बच्चों की आंखों, दांत, गैस्ट्रोइन्टे स्टाइनल, स्किन, साइकियाट्रिक, पेडिएट्रिक एवं न्यूरोकी जांच की. इस हेल्थ कैम्प के लिए तकरीबन छ: सौ बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवाया गया था . जिसके अनुसार व्यवस्था की गयी. बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रही. अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन की व्यवस्था एवं स्वच्छता को सराहते हुए अपने सुझावों को प्राचार्य संजय कुमार झा को बतायी. सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान उप प्राचार्या शिल्पी श्रीवास्तव के साथ विद्यालय परिवार के अन्य सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










