तीसरे दिन नौ लोगों ने कटाया एनआर

Updated:
विज्ञापन

तीसरे दिन नौ लोगों ने कटाया एनआर दरभंगा. नामांकन को लेकर नाजिर रसीद कटाने वालों की संख्या बढ़ रही है. अधिसूचना जारी होने के बाद तीसरे दिन कुल नौ व्यक्तियों ने नामांकन शुल्क जमा किया है. इसमें जाले विधानसभा क्षेत्र से शुल्क जमा करने वालों में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआइए) महाराष्ट्र की ओर से […]

विज्ञापन

तीसरे दिन नौ लोगों ने कटाया एनआर दरभंगा. नामांकन को लेकर नाजिर रसीद कटाने वालों की संख्या बढ़ रही है. अधिसूचना जारी होने के बाद तीसरे दिन कुल नौ व्यक्तियों ने नामांकन शुल्क जमा किया है. इसमें जाले विधानसभा क्षेत्र से शुल्क जमा करने वालों में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआइए) महाराष्ट्र की ओर से नवीन कुमार झा शामिल है. बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र से उमापति कुंवर ने तथा हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से बसंत कुमार मंडल, रेहाना खातून(जनवादी सोसलिस्ट पार्टी), प्रेमचंद्र सिंह, के द्वारा नाजिर रसीद कटाया है. इसी प्रकार केवटी विधानसभा क्षेत्र से अखिल भारतीय मिथिला पार्टी के अवधेश कामति के अलावा शहरी विधानसभा क्षेत्र के लिए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के विजय श्री प्रसाद, लोक आवाज दल के कुमार आनंद मोहन तथा शंभु राउत ने नामांकन शुल्क जमा किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन