तीसरे दिन खुला चार विधानसभा क्षेत्र में नामांकन का खाता

Updated:
विज्ञापन

तीसरे दिन खुला चार विधानसभा क्षेत्र में नामांकन का खाता फोटो संख्या- 20 से 25 तक परिचय- नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी की तसवीर नाम के साथ दरभंगा. विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के दौरान शनिवार को तीसरे दिन कुल सात प्रत्याशियों ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में नामजदगी का पर्चा भरा. शनिवार को नामांकन के […]

विज्ञापन

तीसरे दिन खुला चार विधानसभा क्षेत्र में नामांकन का खाता फोटो संख्या- 20 से 25 तक परिचय- नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी की तसवीर नाम के साथ दरभंगा. विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के दौरान शनिवार को तीसरे दिन कुल सात प्रत्याशियों ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में नामजदगी का पर्चा भरा. शनिवार को नामांकन के दौरान चार विधानसभा क्षेत्रों में नामजदगी का परचा भरे जाने के बाद खाता खुला. जबकि लगातार तीसरे दिन भी बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र में नामांकन पत्र दाखिल किये गये. जाले में दो तो केवटी में एक नामांकनजाले विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह डीडीसी के समक्ष समरस समाज पार्टी के उम्मीदवार अमन कुमार झा ने तथा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मुजीब रहमान ने नामजदगी का परचा दाखिल किया. वहीं केवटी विधानसभा क्षेत्र से नेशनल रोड मैप पार्टी के उम्मीदवार मो फैयाज खां ने नामांकन पत्र दाखिल किया. ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से शनिचरी देवी का नामांकनभाकपा माले के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने शनिवार को बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र से नामजदगी का पर्चा भरा. उन्होंने अपना नामांकन विधानसभा क्षेत्र के आरओ सह एडीएम मो वसीर के समक्ष किया. वहीं भाकपा माले की शनिचरी देवी ने ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से अपनी नामजदगी का परचा दाखिल कर नामांकन की शुरुआत की. उन्होंने अपना नामांकन डीएलओ सह विधानसभा क्षेत्र के आरओ राजेश कुमार सिंह के समक्ष परचा भरा. जबकि भाकपा माले के सत्यनारायण मुखिया ने हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से नामजदगी का परचा आरओ सह एडीएम अनिल चौधरी के समक्ष दाखिल किया. बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक नामांकनबेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सुनील कुमार झा मोती बाबू ने नामजदगी का परचा भरा. आज बंद रहेगा नामांकन रविवारीय अवकाश होने के कारण 11 अक्टूबर को नामांकन की प्रक्रिया बंद रहेगी. निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अवकाश के दिनों पर नामांकन नहीं किये जायेंगे. इस बाबत सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी को सूचना प्रकाशित कर देने का निर्देश दिया गया है. निर्दलीय सुनील का नामांकन बेनीपुर : विधानसभा चुनाव नामांकन के तीसरे दिन शनिवार को बेनीपुर विधानसभा से स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में शिवराम निवासी सुनील कुमार झा मोती बाबू ने नामांकन का परचा दाखिल किया. ताराकांत झा धेरूक एवं नवादा निवासी कृष्ण कांत झा स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में एनआर कटाया. वहीं अलीनगर विधानसभा का खाता भी नहीं खुला है. दो प्रत्याशी हरिहर कुमार झा माले एवं अंटौर निवासी अनंत कुमार ने शनिवार को एनआर कटायालेट आने से नामांकन नहींबेनीपुर : … और बिना नामांकन के वापस जाना पड़ा अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के जनाधिकार पार्टी के प्रत्याशी नशीम आजम सिद्दीकी को. हुआ यूं कि मो सिद्दीकी अपने समर्थकों के साथ नामांकन को बेनीपुर पहुंचे, पर आरओ सह बेनीपुर डीसीएलआर के कक्ष पहुंचते-पहुंचते घड़ी का कांटा 3 बजकर 4 मिनट पर चला गया, जिसे दिखाते हुए आरओ ने कहा कि अब नामांकन का समय बीत चुका है. श्री सिद्दीकी के लाख प्रयास के बावजूद उनका नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किया गया. वे समर्थकों के साथ बैरंग लौट गये. उन्होंने बताया कि प्रस्तावक ने आने में लेट कर दिया, जिसके कारण दो मिनट विलंब से पहुंचे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन