मतदाता जागरूकता को ले पेंटिंग प्रतियोगिता आज
मतदाता जागरूकता को ले पेंटिंग प्रतियोगिता आज दरभंगा. मतदाता जागरूकता को लेकर निजी एवं सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच 11 अक्टूबर को 11 बजे से पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इसमें कक्षा 5 से 7 तक के बच्चे हिस्सा लेंगे. पोलो मैदान के दक्षिण इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता […]
मतदाता जागरूकता को ले पेंटिंग प्रतियोगिता आज दरभंगा. मतदाता जागरूकता को लेकर निजी एवं सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच 11 अक्टूबर को 11 बजे से पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इसमें कक्षा 5 से 7 तक के बच्चे हिस्सा लेंगे. पोलो मैदान के दक्षिण इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के लिए पेपर की आपूर्ति आयोजन करेंगे, जबकि अन्य सामग्री प्रतिभागी को अपने साथ लाना होगा. इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ रजनीकांत प्रवीण ने आदेश जारी कर शहर के करीब एक दर्जन विद्यालयों के प्राचार्यों को इन कक्षाओं के बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा है. प्रतियोगिता स्वीप कोषांग द्वारा आयोजित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










