ग्रामीण बैंकों की उपेक्षा कर रही केंद्र सरकार : त्रिवेदी

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीण बैंकों की उपेक्षा कर रही केंद्र सरकार : त्रिवेदी शीतकालीन सत्र में संसद का होगा घेराव संयुक्त कार्यकारिणी क बैठक में 18 क्षेत्रीय सचिव हुए शामिल फोटो संख्या- 12 व 13परिचय- कार्यक्रम में संबोधित करते ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक आॅफिसर्स एसोसिएशन के महामंत्री डीएन त्रिवेदी व मंचासीन अतिथि एवं उपस्थित बैंक कर्मी. प्रतिनिधि, दरभंगा […]

विज्ञापन

ग्रामीण बैंकों की उपेक्षा कर रही केंद्र सरकार : त्रिवेदी शीतकालीन सत्र में संसद का होगा घेराव संयुक्त कार्यकारिणी क बैठक में 18 क्षेत्रीय सचिव हुए शामिल फोटो संख्या- 12 व 13परिचय- कार्यक्रम में संबोधित करते ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक आॅफिसर्स एसोसिएशन के महामंत्री डीएन त्रिवेदी व मंचासीन अतिथि एवं उपस्थित बैंक कर्मी. प्रतिनिधि, दरभंगा : सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित राष्ट्रीय औद्योगिक न्यायाधिकरण ने ग्रामीण बैंक कर्मियों को प्रायोजक व्यावसायिक बैंक कर्मियों के समान वेतन-भत्ता देने का निर्देश दिया था. केंद्र सरकार ने उसे फरवरी 1991 में स्वीकृति भी दे दी. इसके बावजूद अबतक इसका अनुपालन नहीं किया जा सका है. केंद्र सरकार व बैंक प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ यूनाइटेड फोरम ऑफ ग्रामीण बैंक यूनियन संसद के शीतकालीन सत्र में घेराव करे. जीएम रोड स्थित एक होटल में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंकऑफिसर्स एवं इंप्लाइज फेडरेशन की संयुक्त कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक आॅफिसर्स एसोसिएशन के महामंत्री डीएन त्रिवेदी ने उक्त बातें कही. श्री त्रिवेदी ने कहा कि सरकारी आर्थिक योजनाओं की सफलता में ग्रामीण बैंकों का योगदान अहम है, फिर भी ग्रामीण बैंक कर्मी सरकार के सौतेलेपन के शिकार हैं. उन्होंने कहा कि व्यावसायिक बैंकों में अनुकंपा आधारित नियुक्ति अगस्त 2014 पुन: लागू कर दिया गया, लेकिन ग्रामीण बैंकों में लागू करने से सरकार ने इनकार कर दिया. इतना ही नहीं, प्रायोजक बैंकों के समान पेंशन योजना लागू करने में केंद्र सरकार अड़चन लगा रही है. राष्ट्रीय महामंत्री सह यूनाइटेड फोरम के संयोजक ने बताया कि आगामी 19 अक्टूबर को जेसीसी ने नाबार्ड के प्रधान कार्यालय मुंबई में बैठक बुलायी है. इसमें सहमति नहीं बनने पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जायेगा. उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक आॅफिसर्स फेडरेशन के महामंत्री प्रदीप कुमार मिश्रा ने बैंकों में बढ़ रहे एनपीए पर चिंता जताते हुए ऋण वसूली के लिए सघन अभियान का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक प्रबंधन के कर्मचारी विरोधी नीति से बैंक कर्मी त्रस्त हैं. महामंत्री कुमार शेखर ने स्नातक कार्यालय सहायक को वेतन वृद्धि नहीं देकर उसका शोषण किया जा रहा है. बैठक में 20 क्षेत्रीय इकाईयों के क्षेत्रीय सचिव शामिल थे. इनमें रमाशंकर प्रसाद, प्रलय मिश्रा, दिलीप कुमार, दीपक श्रीवास्तव, मनिंद्र कुमार शर्मा, जमील अख्तर, धीरेंद्र झा, सुरेंद्र नारायण मिश्र, मनोज गुप्ता, श्याम बहादुर राम सहित कई लोगों ने संबोधित किया. अध्यक्षता रमाशंकर प्रसाद, धीरेंद्र झा, धनंजय चौधरी, सुरेश राम, स्वागत भाषण वृजनंदन तथा धन्यवाद ज्ञापन सुरेंद्र नारायण मिश्र ने किया. इससे पूर्व प्रोवेशनरी अफसर मो जावेद की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक निधन पर बैंक कर्मियों ने शोक जताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन