लाउडस्पीकर की अनुमति को भटक रही पूजा समितियां
लाउडस्पीकर की अनुमति को भटक रही पूजा समितियां बहेड़ी. इस बार पूजा पंडालों में ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाने की अनुमति नहीं मिल रही है. थाना में अभी तक इसको लेकर 15 पूजा समितियों की ओर से आवेदन दिए गए हैं, लेकिन एसडीओ की अनुमति नहीं मिलने के कारण इन समितियों को थाना से लेकर सदर […]
लाउडस्पीकर की अनुमति को भटक रही पूजा समितियां बहेड़ी. इस बार पूजा पंडालों में ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाने की अनुमति नहीं मिल रही है. थाना में अभी तक इसको लेकर 15 पूजा समितियों की ओर से आवेदन दिए गए हैं, लेकिन एसडीओ की अनुमति नहीं मिलने के कारण इन समितियों को थाना से लेकर सदर एसडीओ के कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है. बाजार के पंचायत भवन दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पप्पू यादव सहित अन्य समिति के अध्यक्षों ने कहा कि थानाध्यक्ष की अनुशंसा के बाद भी एसडीओ कार्यालय से लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति नहीं मिल रही है. अनुमति प्रपत्र के साथ लाईसेंस की प्रतिलिपि जमा नही करने के कारण इन समितियों को इसकी अनुमति नहीं मिल रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने कहा कि लाईसेंसी पूजा समितियों को जुलूस निकालने की अनुमति दी जा सकती है, लेकिन इसके लिए समिति के सदस्यों के आपराधिक रिकार्ड को खंगालने एवं स्थल का भौतिक सत्यापन की अनिवार्यता है. इस वजह से अभी तक लाईसेंस निर्गत नहीं किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










