महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली
महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली बहेड़ी. भच्छी पंचायत के लौदी पोखर के महादलित टोले से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गयी. आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं के अलावा पोशक क्षेत्र की महिलाओं ने इसमें हिस्सा लिया. पर्यवेक्षिका उषा कुमारी ने उन्हें मतदान का संकल्प दिलाया. इसमें आंगनवाड़ी केन्द्र 146,144, 145, 143,264, […]
महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली बहेड़ी. भच्छी पंचायत के लौदी पोखर के महादलित टोले से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गयी. आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं के अलावा पोशक क्षेत्र की महिलाओं ने इसमें हिस्सा लिया. पर्यवेक्षिका उषा कुमारी ने उन्हें मतदान का संकल्प दिलाया. इसमें आंगनवाड़ी केन्द्र 146,144, 145, 143,264, 208, 210, 209, 142, एवं 141 के पोशक क्षेत्र की महिलाएं भी शामिल हो गयीं. रैली में भच्छी, बनौल व उजैना की महिलाओं में इसको लेकर विशेष आकर्षण दिखा. इस अभियान में आंगनवाड़ी सेविका संघ की प्रखंड सचिव श्वेता सुमन, कुमारी वीणा, सुलेखा देवी, वीणा कुमारी, मीणा कुमारी, आशा कुमारी, इन्दु कुमारी एवं रागिनी कुमारी भी शामिल थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










