पेज एक के लिए::::पंचायत के नर्णिय से खफा युवक ने वृद्ध को जिंदा जलाया

Updated:
विज्ञापन

पेज एक के लिए::::पंचायत के निर्णय से खफा युवक ने वृद्ध को जिंदा जलाया सोये अवस्था में बिस्तर पर तेल छिड़क लगा दी आगडीएमसीएच लाने के क्रम में रास्ते में दम तोड़ाफोटो. 30 व 31परिचय. जला पड़ा बिस्तर व छानबीन करती पुलिस.दरभंगा. बहेड़ा थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव में एक वृद्ध को जिंदा जलाकर मारा […]

विज्ञापन

पेज एक के लिए::::पंचायत के निर्णय से खफा युवक ने वृद्ध को जिंदा जलाया सोये अवस्था में बिस्तर पर तेल छिड़क लगा दी आगडीएमसीएच लाने के क्रम में रास्ते में दम तोड़ाफोटो. 30 व 31परिचय. जला पड़ा बिस्तर व छानबीन करती पुलिस.दरभंगा. बहेड़ा थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव में एक वृद्ध को जिंदा जलाकर मारा डाला गया. बेता ओपी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षरण कराया. घटना का कारण गांव में हुई पंचायत बतायी जाती है. हालांकि इस मामले में समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं किया जा सका था. मृतक का नाम राम किशुन महतो (60) था. जानकारी के अनुसार गत 9 अक्टूबर की रात राम किशुन महतो अपने घर के बाहर झोंपड़ीनुमा बने दालान में सोये हुए थे, इसी दौरान उनके बिस्तर पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी गयी. इससे वे बुरी तरह झुलस गये. गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गयी. पुलिस छानबीन में जुटी है. परिजनों के अनुसार घटना को गांव के ही कृष्ण कुमार ने अंजाम दिया है. वह फरार बताया जाता है. यह है मामला पिछले साल फरवरी माह में गांव के ही दिनेश महतो और उनके पुत्र अरुण महतो के बीच आपसी विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बुलायी गयी थी. इस पंचायत में पंच के तौर पर अन्य लोगों के साथ ही रामनाथ महतो व राम किशुन महतो भी आमंत्रित थे. पंचायत में पंचों ने अपने फैसले में अरुण महतो को अपनी पत्नी के साथ गांव छोड़ने का आदेश दिया था. इस फैसले से अरुण के मित्र कृष्ण कुमार आक्रोशित हो गया. आक्रोश में उसने पंचायत में ही रामनाथ महतो पर चाकू से हमला बोल दिया. इसमें वे घायल हो गये थे. मामले को लेकर बहेड़ा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज की गयी थी. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने तत्काल कृष्ण कुमार को गांव से बाहर निकाल दिया. परिजनों का कहना है कि इस घटना के बाद से कृष्ण कुमार ने पंचों से जाती दुश्मनी पाल ली. पंचों पर निशाना साधने की ताक में रहने लगा. लोगों का कहना है कि इसी घटना को लेकर कृष्ण कुमार ने मौका मिलते ही बिती रात राम किशुन को अपना शिकार बना लिया. सूत्रों की मानें तो गत 8 अक्टूबर को अपने मित्र के पिता दिनेश पर भी हमला किया था, पर उसमें सफल नहीं हो पाया. इस बीच गत रात सोये हुए अवस्था में राम किशुन को जलाकर मार डाला. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन