जानिये अपने विधानसभा क्षेत्र को

Updated:
विज्ञापन

जानिये अपने विधानसभा क्षेत्र को दरभंगा. विधानसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्रों की जानकारी को लेकर चल रहे अभियान के क्रम में प्रभात खबर की ओर से विधानसभा क्षेत्र कुशेश्वरस्थान(सुरक्षित) के बारे में जानकारियां उपलब्ध करायी जा रही है. यह आमलोगों की जानकारी के लिए दिया जा रहा है और इसमें दिये गये तथ्यों और जानकारियां […]

विज्ञापन

जानिये अपने विधानसभा क्षेत्र को दरभंगा. विधानसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्रों की जानकारी को लेकर चल रहे अभियान के क्रम में प्रभात खबर की ओर से विधानसभा क्षेत्र कुशेश्वरस्थान(सुरक्षित) के बारे में जानकारियां उपलब्ध करायी जा रही है. यह आमलोगों की जानकारी के लिए दिया जा रहा है और इसमें दिये गये तथ्यों और जानकारियां जिला निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों पर आधारित है. कुशेश्वरस्थान(सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र कुल आबादी : 399795महिलाओं की आबादी : 190241पुरुषों की आबादी : 209554कुल वोटरों की संख्या : 227066महिला मतदाताओं की संख्या : 107772पुरुष मतदाताओं की संख्या : 119292थर्ड जेंडर : 02हेल्प लाइन नंबर: 06272 : 243078कुशेश्वरस्थान (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में बिरौल, कुशेश्वरस्थान और कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के बूथों को शामिल किया गया है. इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 219 बूथ शामिल हैं, जिसमें बिरौल प्रखंड के 51, कुशेश्वरस्थान के 97 एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी के 71 बूथ शामिल हैं. इस विधानसभा क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है. कई बूथों तक पहुंचने में मतदाताओं को परेशानी भी झेलनी पड़ती है. कई जगहों पर नाव का सहारा लेना पड़ता है. हालांकि जिला प्रशासन ने बूथों तक पहुंचने के लिए पथों को मोटरेबुल करने का अभियान छेड़ रखा है. देखना है कि मतदान के दिन तक कितने सड़कों को मोटरेबुल किया जा सकता है. इस विधानसभा क्षेत्र में मिलीजुली संख्या में सभी वर्गों के लोग रहते हैं. राजनीतिक परिदृश्य में इस विधानसभा क्षेत्र का महत्व बढ़ गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन