दु:ख भरे दिन बीते रे भैया....
दु:ख भरे दिन बीते रे भैया…. रामनगर ग्रिड में आज चालू होगा 160 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर दरभंगा. जिले के बिजली उपभोक्ता 9 अक्टूबर से गुनगुनायेंगे- ‘दु:ख भरे दिन बीते रे भैया’….. रामनगर ग्रिड में 9 अक्टूबर को 160 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर से बिजली की आपूर्ति की जायेगी. 160 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर लगाने […]
दु:ख भरे दिन बीते रे भैया…. रामनगर ग्रिड में आज चालू होगा 160 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर दरभंगा. जिले के बिजली उपभोक्ता 9 अक्टूबर से गुनगुनायेंगे- ‘दु:ख भरे दिन बीते रे भैया’….. रामनगर ग्रिड में 9 अक्टूबर को 160 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर से बिजली की आपूर्ति की जायेगी. 160 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर लगाने का काम विगत डेढ़ महीना से रामनगर ग्रिड में चल रहा था. इस अवधि में रामनगर ग्रिड से 60 एमवीए के पुराने पावर ट्रांसफार्मर एवं गंगवाड़ा ग्रिड से बिजली आपूर्ति की जाती थी. इसके कारण शहरवासी विगत डेढ़ महीने से लो-वोल्टेज से परेशान थे. विभागीय सूत्रों के अनुसार रामनगर ग्रिड में अब नया 160 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर चालू हो जाने के बाद शहर के उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज से निजात मिल जायेगी. इतना ही नहीं, अब फुल लोड की आपूर्ति मिलने पर अहर्निश बिजली मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










