अवकाश के दौरान भी होगा जमानत

Updated:
विज्ञापन

अवकाश के दौरान भी होगा जमानत याचिकाओं को ले सुनवाई दरभंगा. दरभंगा व्यवहार न्यायालय में दुर्गा पूजा अवकाश के दरम्यान जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ रतन किशोर तिवारी ने अवकाशकालीन न्यायालयों का निर्धारण किया है. पूजा अवकाश के क्रम में निर्धारित तिथियों पर निर्धारित न्यायिक दंडाधिकारी फौजदारी मामलों की […]

विज्ञापन

अवकाश के दौरान भी होगा जमानत याचिकाओं को ले सुनवाई दरभंगा. दरभंगा व्यवहार न्यायालय में दुर्गा पूजा अवकाश के दरम्यान जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ रतन किशोर तिवारी ने अवकाशकालीन न्यायालयों का निर्धारण किया है. पूजा अवकाश के क्रम में निर्धारित तिथियों पर निर्धारित न्यायिक दंडाधिकारी फौजदारी मामलों की सुनवाई करेंगे. प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यवहार न्यायालय के सभी सत्र अदालतों (सेशन कोर्ट) के मामलों की सुनवाई 12 से 18 अक्टूबर तक प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र कुमार पांडेय करेंगे. वहीं 19 से 26 अक्टूबर तक द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव सेशन कोर्ट का कार्य देखेंगे. वहीं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) एसीजेएम, एसडीजेएम कोर्ट के जमानत संबंधी मामलों की सुनवाई 12 से 14 अक्टूबर तक एसीजेएम विनोद कुमार गुप्ता, 15 से 18 अक्टूबर तक एसीजेएम राजेश कुमार द्विवेदी, 19 व 20 अक्टूबर को सीजेएम विद्यासागर पांडेय, 21 से 23 अक्टूबर तक एसीजेएम ठाकुर अमन कुमार तथा 24 से 26 अक्टूबर तक एसीजेएम आशुतोष खेतान करेंगे. वहीं दूसरी ओर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी की अदालत से संबंधित फौजदारी मामलों में जमानत अर्जी पर 12 अक्टूबर को आनंद अभिषेक, 13 व 14 अक्टूबर को राकेश कुमार राकेश, 15, 16, 19, 22 व 24 अक्टूबर को शमीम रजा, 17 व 18 अक्टूबर को रवि पांडेय, 20 व 21 अक्टूबर को अनुप कुमार पांडेय तथा 25 व 26 अक्टूबर को अमित कुमार सुनवाई करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन