... तो सपा का असली प्रत्याशी कौन !

Updated:
विज्ञापन

… तो सपा का असली प्रत्याशी कौन ! बेनीपुर. नामांकन के प्रथम दिन सपा से ही दो प्रत्याशियों द्वारा एनआर कटाने के बाद एक का नामांकन कर देना दिनभर चर्चा में बना रहा. ज्ञात हो कि सपा से ही डा नवल किशोर सिंह एवं मो एसएफ जफर इमाम द्वारा एनआर कटाया गया तथा दोनों अपने-आपको […]

विज्ञापन

… तो सपा का असली प्रत्याशी कौन ! बेनीपुर. नामांकन के प्रथम दिन सपा से ही दो प्रत्याशियों द्वारा एनआर कटाने के बाद एक का नामांकन कर देना दिनभर चर्चा में बना रहा. ज्ञात हो कि सपा से ही डा नवल किशोर सिंह एवं मो एसएफ जफर इमाम द्वारा एनआर कटाया गया तथा दोनों अपने-आपको पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी होने का दावा कर रहे हैं. डॉ सिंह ने अपना पर्चा भी दाखिल कर अपनी दावेदारी पुख्ता कर दी. उन्होंने बताया कि मुझे पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र सिंह यादव ने टिकट दिया है. तो वहीं राजद से टिकट नहीं मिलने से विक्षुब्ध हो सपा के दामन थामने वाले जफर इमाम दावा करते हैं कि मुझे पार्टी का आलाकमान का आशीर्वाद प्राप्त है. उन्होंने ही मुझे टिकट दिया है तथा डॉ सिंह के टिकट को रद्द कर दिया गया है जिसका प्रमाण मेरे पास हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन