सपा प्रत्याशी के खाते में दस हजार नकद

Updated:
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी के खाते में दस हजार नकद पास है करीब एक करोड़ की चल-अचल संपत्ति बेनीपुर. बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी के रूप में दूसरी बार भाग्य आजमा रहे डॉ नवल किशोर सिंह एक करोड़ चार लाख चालीस हजार के चल एवं अचल संपत्ति के मालिक हैं. जबकि उनकी पत्नी 20 हजार की […]

विज्ञापन

सपा प्रत्याशी के खाते में दस हजार नकद पास है करीब एक करोड़ की चल-अचल संपत्ति बेनीपुर. बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी के रूप में दूसरी बार भाग्य आजमा रहे डॉ नवल किशोर सिंह एक करोड़ चार लाख चालीस हजार के चल एवं अचल संपत्ति के मालिक हैं. जबकि उनकी पत्नी 20 हजार की धनी है. वर्तमान में वे लोहिया चरण सिंह महाविद्यालय में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत रहते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष भी हैं. उन्होंने अपने हलफनामा में कहा है कि उनके खाते में दस हजार जमा है तथा हाथ में 80 हजार नकद तो पत्नी के पास 20 हजार नकद, पांच भर सोना, 500 ग्राम चांदी के अलावा उन्हें पांच बीघा पैतृक जोता जमीन, ट्रैक्टर, राजदूत मोटरसाइकिल के अलावा दरभंगा में एक कट्ठा भूमि पर 9 कमरे का भवन भी है. श्री सिंह पर किसी प्रकार का मामला मुकदमा नहीं है. ये विगत 2010 के चुनाव में भी अपना भाग्य आजमाये थे पर जमानत बचाने में भी कामयाब नहीं हुए थे. पुन: इस बार अपना भाग्य आजमा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन