एएसआइ ने जेसीबी चालक को पीटा
एएसआइ ने जेसीबी चालक को पीटा विद्युत विभाग के आक्रोशित मजदूरों ने किया सड़क जाम बहादुरपुर. थाना क्षेत्र के चट्टी चौक से नवटोलिया जानेवाली सड़क गुरुवार को जाम हो गया. बिजली विभाग के संवेदक द्वारा नवटोलिया में पोल गाड़ने का काम किया जा रहा था. इसी दौरान बहादुरपुर थाना की पुलिस की गाड़ी पहुंची. पलिस […]
एएसआइ ने जेसीबी चालक को पीटा विद्युत विभाग के आक्रोशित मजदूरों ने किया सड़क जाम बहादुरपुर. थाना क्षेत्र के चट्टी चौक से नवटोलिया जानेवाली सड़क गुरुवार को जाम हो गया. बिजली विभाग के संवेदक द्वारा नवटोलिया में पोल गाड़ने का काम किया जा रहा था. इसी दौरान बहादुरपुर थाना की पुलिस की गाड़ी पहुंची. पलिस गाड़ी पर बैठे थाना के एएसआइ नंद किशोर सहनी ने जेसीबी चालक को गाड़ी हटाने को कहा. जेसीबी चालक रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि सर पोल बांधा हुआ है. दस मिनट समय लगेगा. इतना सुनते ही एएसआइ श्री सहनी रौब झाड़ते हुए गाली-गलौज करने लगे. इतना ही नहीं, श्री सहनी चालक को मार बैठे. इसमें जेसीबी चालक श्री सिंह का दायां आंख के नीचे चोट आ गयी. इतना देखते ही बिजली विभाग के मजदूर व स्थानीय लोग आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया. इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष डीएन मंडल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराया. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष श्री मंडल ने सड़क जाम की पुष्टि की है. वहीं मारपीट होने की बात से इनकार करते हुए बताया कि मामला शांत हो गया है. इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि थानाध्यक्ष ने चालक को इस संबंध में आवेदन देने को कहा. वहीं थानाध्यक्ष मारपीट की घटना से ही इंकार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










