प्रश्नपत्र में गड़बड़ी, जबावदेह कौन?

Updated:
विज्ञापन

प्रश्नपत्र में गड़बड़ी, जबावदेह कौन? बी कॉम प्रथम खंड के अनुषांगिक व सामान्य पत्र के प्रश्न में गड़बड़ीदरभंगा. लनामिवि के बी कॉम प्रथम खंड की परीक्षा में बिजनेस इकॉनोमिक्स ओल्ड के प्रश्नपत्र में प्रश्न संख्या – 1 व प्रश्न संख्या – 2 दोनों समान है. जबकि कुल प्रश्नों की संख्या 10 है. आखिर परीक्षार्थी को […]

विज्ञापन

प्रश्नपत्र में गड़बड़ी, जबावदेह कौन? बी कॉम प्रथम खंड के अनुषांगिक व सामान्य पत्र के प्रश्न में गड़बड़ीदरभंगा. लनामिवि के बी कॉम प्रथम खंड की परीक्षा में बिजनेस इकॉनोमिक्स ओल्ड के प्रश्नपत्र में प्रश्न संख्या – 1 व प्रश्न संख्या – 2 दोनों समान है. जबकि कुल प्रश्नों की संख्या 10 है. आखिर परीक्षार्थी को प्रश्न संख्या 1 व 2 के उत्तर के लिए दो बार अंक दिया जा सकेेगा? वहीं नये सिलेबस के अनुसार उक्त विषय का नाम अब बिजनेस इकॉनोमिक्स एंड इनवायरमेंट (बीईई) हो गया है. जबकि प्रश्न पत्र में माय बिजनेस इकॉनोमिक्स न्यू लिखा गया है. क्या अंकपत्र में विषय के नाम पर बिजनेस इकॉनोमिक्स या बिजनेस इकॉनोमिक्स एंड इनवायरमेंट लिखा जायेगा. यह विचारणीय प्रश्न है. उक्त विषय की परीक्षा 6 अक्टूबर को द्वितीय पाली में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ली गयी. वहीं गुरुवार को द्वितीय पाली में हुई प्रिंसिपुल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट की परीक्षा हुई है. नये सिलेबस के अनुसार इसके नाम में परिवर्तन कर इसे बिजनेस मैनेजमेंट एंड कम्युनिकेशन (बीएमसी) कर दिया गया है. जबकि प्रश्नपत्र में बिजनेस मैनेजमेंट न्यू लिखा है. बताया जाता है कि परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र में विषय के रूप में बिजनेस मैनेजमेंट एंड कम्युनिकेशन (बीएमसी) लिखा है. अब अंक पत्र में इसे किस विषय के नाम से दर्शाया जायेगा. जानकार बताते हैं कि ऐसी गड़बड़ी को मोडरेशन में सुधार किया जा सकता था. ऐसा लगता है कि इसकी कोई आवश्यकता ही नहीं समझी गयी है. इस गड़बड़ी के बावत जब परीक्षा नियंत्रक डा.केएन यादव से पूछा गया तो उन्होंने उक्त गड़बड़ी से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि गड़बड़ी के विषय में मुझे कहीं से कोई सूचना प्राप्त नहीं है. आखिर उक्त गड़बड़ी के लिए जबावदेह कोन होंगे?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन