आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
दरभंगा : मतदान को बढ़ावा देने के लिए हनुमाननगर प्रखंड के रामपुरडीह के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 90 से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली में छोटे-छोटे बच्चों ने 5 नवंबर को मतदान करने का अनुरोध वाले नारा लगाये. महिला पर्यवेक्षिका निधि कुमारी के नेतृत्व में पोषक क्षेत्र में घूम घूम कर नन्हें-मुन्हें बच्चों ने बड़ों-बुढ़ों […]
दरभंगा : मतदान को बढ़ावा देने के लिए हनुमाननगर प्रखंड के रामपुरडीह के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 90 से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली में छोटे-छोटे बच्चों ने 5 नवंबर को मतदान करने का अनुरोध वाले नारा लगाये.
महिला पर्यवेक्षिका निधि कुमारी के नेतृत्व में पोषक क्षेत्र में घूम घूम कर नन्हें-मुन्हें बच्चों ने बड़ों-बुढ़ों को मतदान के लिए प्रेरित किया. गांव के लोगों ने छोटे छोटे बच्चों को आश्वस्त किया कि वे मतदान में जरूर भाग लेंगे. वहीं माताओं को घर घर जाकर मतदान के दिन केंद्र पर पहुंंचने का अनुरोध किया. इस मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अंजु कुमारी, रंजना कुमारी आदि शामिल थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










