नदी में डूबने से युवक की मौत
नदी में डूबने से युवक की मौत सदर. मब्बी ओपी के शिशो पश्चिमी निवासी बेचू सहनी के पुत्र सुबोध सहनी (35) की मौत गुरुवार को नदी में डूबने से हो गयी. वह स्नान करने बागमती नदी में गया था, इसी दौरान डूब गया. जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे सुबोध अपने घर के समीप […]
नदी में डूबने से युवक की मौत सदर. मब्बी ओपी के शिशो पश्चिमी निवासी बेचू सहनी के पुत्र सुबोध सहनी (35) की मौत गुरुवार को नदी में डूबने से हो गयी. वह स्नान करने बागमती नदी में गया था, इसी दौरान डूब गया. जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे सुबोध अपने घर के समीप नदी में नहाने गया. इसी दौरान वह डूब गया. करीब एक घंटा बाद ग्रामीणों ने नदी में एक शव को उपलाते हुए देखा. आनन-फानन में लाश को बाहर निकाला गया तब जाकर उसकी शिनाख्त हुई. परिजनों को इसकी सूचना दी गयी. लोग पहुंचे. इधर मब्बी ओपी को भी खबर दी गयी. प्रभारी महादेव कामत वहां पहुंचे, लेकिन परिजनों ने शव के पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया. अंतिम संस्कार कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










