Darbhanga News: लंबे अरसे के बाद दरभंगा एयरपोर्ट से 20 विमानों का आवागमन
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 08 Oct 2025 10:32 PM
Darbhanga News:लंबे अंतराल के बाद दरभंगा एयरपोर्ट से एक दिन में 20 विमानों का आवागमन हुआ. इससे एयरपोर्ट रौनक से भर उठा.
Darbhanga News: दरभंगा. लंबे अंतराल के बाद दरभंगा एयरपोर्ट से एक दिन में 20 विमानों का आवागमन हुआ. इससे एयरपोर्ट रौनक से भर उठा. सबसे अधिक आठ उड़ानें मुंबई के लिए हुई. दिल्ली के लिए आधा दर्जन फ्लाइट ने उड़ान भरी. इसके अलावा बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता के लिए भी विमानों का संचालन किया गया. दीपावली और छठ पर्व को लेकर यात्रियों की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी के कारण विमानन कंपनियों ने अतिरिक्त उड़ानें शुरू की है. विदित हो कि समर शेड्यूल के मुताबिक यहां से रोजाना 22 विमानों की सर्विस दी जानी है.
फ्लाइटों की संख्या घटने से होती परेशानी
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार त्योहारों के सीजन में दरभंगा से रोजाना करीब दो हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन दर्ज किया जा रहा है. पिछले कुछ महीनों में फ्लाइटों की संख्या घटने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही थी. परंतु, त्योहारों के मद्देनजर विभिन्न विमानन कंपनियों ने अस्थायी रूप से कई अतिरिक्त सेवाएं शुरू की है. इसका लाभ दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर आदि जिले के यात्रियों को मिल रहा है.दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता व हैदराबाद के लिए सीधी विमान सेवा
बता दें कि यहां से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता व हैदराबाद के लिये सीधी विमान सेवा है. दरभंगा- मुंबई रूट सबसे ज्यादा व्यस्त है.विमानन कंपनियों के लिए लाभ का सौदा
विमानन कंपनियों के लिए यह समय काफी लाभदायक साबित हो रहा है. टिकट के दर में अपेक्षाकृत बढ़ोतरी के बावजूद सभी सीटें लगभग फूल चल रही है. यात्रियों का कहना है कि नियमित उड़ानों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि भीड़ भाड़ के समय असुविधा नहीं हो.दरभंगा से एयर कनेक्टिविटी की अपार संभावनाएं
एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि आने वाले महीनों में अन्य मार्गों पर भी सीधी उड़ान शुरू करने की योजना पर विचार चल रहा है. त्योहारों के मौके पर यात्रियों की भीड़ से यह साबित हो गया है, कि उत्तर बिहार में दरभंगा हवाई अड्डा की एयर कनेक्टिविटी की अपार संभावनाएं हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










