Darbhanga News: संविदा पर अमानत कार्य के लिए 13 अमीनों का हुआ चयन

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:भू-अभिलेख व परिमाप निदेशालय ने संविदा पर नियोजन के लिए 13 चयनित अभ्यर्थियों की सूची जिले को उपलब्ध करायी है

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश पर भू-अभिलेख व परिमाप निदेशालय ने संविदा पर नियोजन के लिए 13 चयनित अभ्यर्थियों की सूची जिले को उपलब्ध करायी है. डीएम कौशल कुमार के निर्देश पर जिला स्थापना शाखा ने इन नव चयनित अमीनों की सूची जारी की है. अभ्यर्थियों ने स्थापना शाखा में योगदान भी दे दिया है. अब इन अमीनों को नव पदस्थापन का इंतजार है. डीएम स्तर से जारी पत्र में इन अभ्यर्थियों के लिए पदस्थापन से पूर्व 10 शर्त्तें निर्धारित की गयी है. इन 13 अमीनों में जिबछी कुमारी, मनीष कुमार, गुणानंद मंडल, अजय कुमार पंडित, संजीत कुमार, अरुण कुमार, प्रमोद कुमार, अमरजीत कुमार, चंद्रभूषण मणि, सीतेश कुमार कर्ण, अमरेश कुमार, अर्जुन कुमार व अजय कुमार शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन