वार्डों में लगाये जा रहे समरसेबुल से पाइप बिछा निगम करेगा जलापूर्ति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2019 1:08 AM
दरभंगा : आर्दश आचार संहित समाप्त होने के बाद जलसंकट से आमजन को निजात दिलाने के नजरिए से मंगलवार को बुलायी गयी स्थायी समिति की बैठक में अनान्य सहित 55 एजेंडो पर विर्मश के बाद सदस्यों ने 53 एजेंडों पर स्वीकृति की मुहर लगा दी. मेयर बैजयंती देवी खेड़िया की अध्यक्षता में हुयी बैठक में […]
दरभंगा : आर्दश आचार संहित समाप्त होने के बाद जलसंकट से आमजन को निजात दिलाने के नजरिए से मंगलवार को बुलायी गयी स्थायी समिति की बैठक में अनान्य सहित 55 एजेंडो पर विर्मश के बाद सदस्यों ने 53 एजेंडों पर स्वीकृति की मुहर लगा दी. मेयर बैजयंती देवी खेड़िया की अध्यक्षता में हुयी बैठक में शहर में गहराये जलसंकट पर चिंता जताते हुये लोगों को पेयजल मुहैया कराने के लिए लेकर हरसंभव प्रयास करने की बात कह कई अहम निर्णय सदन ने लिया.
शहर में लगाये जा रहे समरसेबुल व टैंकर-वाटर टैंक के माध्यम से वार्डों में वितरण किये जा रहे पानी के बावत भी चर्चा की गयी. बैठक में लाये गये एजेंडो में अधिकांश: व्यय की गयी राशि, उपादन व कर्मियों से संबंधित थे. सदस्यों ने अनान्य में आवश्यक 17 एजेंडों सहित दो संलेख पर विर्मश के बाद स्वीकृति दे दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










