Darbhanga News: दीक्षांत समारोह में शामिल होने को लेकर करीब 1000 छात्र-छात्राओं ने किया आवेदन

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 22 Sep 2025 10:19 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:लनामिवि में 16 अक्तूबर को आयोजित 11वें दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए आवेदन की तिथि 21 सितंबर की रात समाप्त हो गयी.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि में 16 अक्तूबर को आयोजित 11वें दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए आवेदन की तिथि 21 सितंबर की रात समाप्त हो गयी. जानकारी के अनुसार विवि को करीब 1000 आवेदन प्राप्त हुआ है. सूत्रों की मानें तो प्रतिभागी बनने के लिये, जो छात्र- छात्रा अब तक आवेदन नहीं कर पाये हैं, उनको मौका देने के लिए फिर से तिथि बढ़ाए जाने की संभावना है. हालांकि सोमवार की शाम तक इससे संबंधित आदेश जारी नहीं किया गया है. बताया जाता है कि सोमवार को अवकाश के कारण आदेश जारी नहीं किया जा सका है. मंगलवार को आदेश जारी होने की संभावना जतायी गयी है. इधर, दीक्षांत समारोह की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. पिछले समारोह की तरह इस बार भी मालवीय पगड़ी के जगह पाग पहना जायेगा.

दीक्षांत भाषण देंगे केंद्रीय विश्वविद्यालय गांधीनगर गुजराज के कुलपति

दीक्षांत समारोह के मुख्य वक्ता के नाम की स्वीकृति विवि को राजभवन से मिल गई है. मुख्य वक्ता केंद्रीय विश्वविद्यालय गांधीनगर गुजराज के कुलपति प्रो. रमाशंकर दूबे होंगे. प्रो. दुबे ही दीक्षांत भाषण देंगे. विशिष्ट अतिथियों के नामों की स्वीकृति प्रक्रियाधीन है.

इन छात्रों को मिलेगी उपाधि

बता दें कि समारोह में सत्र 2022-24 के पीजी एवं एक जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक के एवार्डेड व अधिसूचित पीएचडी छात्रों को उपाधि दी जायेगी. उपाधि तैयार कर ली गयी है. इसमें पीजी के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय से जुड़े विषयों के 4393, विज्ञान संकाय के 2610, वाणिज्य संकाय के 926, एमएड के 81 एवं एमबीए के 90 तथा पीएचडी की 142 उपाधि शामिल है. समारोह में पीएचडी के अलावा 23 पीजी विषयों के साथ एमबीए व एमएड यानी कुल 25 विषय के छात्रों को उपाधि दी जानी है. समारोह के दौरान कुलाधिपति के हाथों 25 विषयों के छात्रों को 26 गोल्ड मैडल दिया जायेगा. 25 विषयों के अलावा ओवर आल टॉपर छात्र को गोल्ड मेडल मिलेगा. गोल्ड मेडल मंगवाने का काम प्रक्रियाधीन है. समारोह में प्रतिभागियों के अलावा भाग लेने वालों अन्य लोगों का दीक्षांत परिधान तैयार कराया जा रहा है. इसके अलावा आयोजन से संबंधित अन्य कार्यों को पूरा करने की दिशा में काम तेज गति से चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन