Darbhanga News: साढ़े तीन माह बाद अपने शिड्यूल पर लौटा दरभंगा एयरपोर्ट, फिर से शुरू हुई उड़ानें

Updated at : 22 Oct 2022 3:15 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News :

Darbhanga News :

Darbhanga Airport: करीब साढ़े तीन माह बाद दिल्ली, मुबई, बेंगलुरु के लिए दो-दो व कोलकाता एवं हैदराबाद के लिए एक-एक विमानों का परिचालन हुआ. त्योहारी मौसम में बाहर से आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिली. इसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था.

विज्ञापन

दरभंगा एयरपोर्ट से गुरुवार को सभी रूटों पर विमानों की आवाजाही हुई. करीब साढ़े तीन माह बाद दिल्ली, मुबई, बेंगलुरु के लिए दो-दो व कोलकाता एवं हैदराबाद के लिए एक-एक विमानों का परिचालन हुआ. शिड्यूल के अनुसार, दोनों एयरलाइंस के विमानों ने उड़ान भरी. इससे यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. गुरुवार को 16 विमानों से 1943 हवाई यात्रियों ने सफर किया. इससे पहले 10 जुलाई को इतने ही जहाजों में 2449 पैसेंजरों ने यात्रा की थी. उसके बाद पहली बार 20 अक्टूबर को 16 विमान ने यहां से टेक ऑफ व लैंड किया.

दो हजार को पार कर जाएगी यात्रियों की संख्या

त्योहारी मौसम में बाहर से आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिली. इसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था. बतादें कि इस बीच के साढ़े तीन माह में दरभंगा एयरपोर्ट से आठ से 10 विमानों की ही आवाजाही हो रही थी. कभी-कभी 12 जहाजों से भी उड़ान भरी. 27 जुलाई को सबसे कम छह फ्लाइटों का आवागमन हुआ. इस दिन केवल 789 पैसेंजरों ने यात्रा की. अब फिर से दरभंगा एयरपोर्ट यात्रियों की संख्या बढ़ने से गुलजार होने लगा है.

16 उड़ान से 1943 यात्रियों ने किया सफर

दिनांक—— जहाजों की संख्या—- यात्री

  • 20 अक्टूबर—– 16———- 1943

  • 19 अक्टूबर——12———- 1610

  • 18 अक्टूबर——-12———- 1543

  • 17 अक्टूबर—— 10———- 1468

  • 16 अक्टूबर——- 10——– 1581

  • 15 अक्टूबर—— 10——– 1564

  • 14 अक्टूबर——- 10———1476

  • 13- अक्टूबर——-10———1417

  • 12 अक्टूबर——–10———1524

  • 11 अक्टूबर——–10———1502

  • 10 अक्टूबर——–10———1599

  • 09 अक्टूबर——–10———1612

  • 08 अक्टूबर——–10———1572

  • 07 अक्टूबर——–10——–1495

  • 06 अक्टूबर——–10——–1446

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन