बिहार में 6 अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, ई रिक्शा चालक को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने अहियापुर के सहबाजपुर के अमर स्थान के समीप ई-रिक्शा चालक को गोली मार दी गयी है. गोली उसके दहिने हाथ में लगी है. इस घटना के बाद मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है.
मुजफ्फरपुर. बिहार में अपराधियों का उत्पात लगातार जारी है. आए दिन किसी न किसी जिले से गोलीबारी, हत्या, लूटपाट की खबरें निकल कर सामने आती रहती है. ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से निकल कर सामने आ रहा है. अपराधियों ने अहियापुर के सहबाजपुर के अमर स्थान के समीप ई-रिक्शा चालक को गोली मार दी. गोली उसके दहिने हाथ में लगी है. स्थानीय लोगों की मदद से घायल ई-रिक्शा चालक को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया. वह खतरे से बाहर बताया गया है.
घायल ई-रिक्शा चालक भूषण कुमार झपहां डीह का रहने वाला है. सहबाजपुर में के अमरस्थान के पास किराये के मकान में रहता है. माता-पिता दिल्ली में रहते हैं. एसकेएमसीएच पुलिस चौकी इंचार्ज आदित्य कुमार ने घायल युवक से पूछताछ की. घायल चालक ने पुलिस को बताया कि वह करीब शाम चार बजे डेरा पर ई-रिक्शा खड़ा कर बाइक से निकला था. कुछ दूरी पर कई युवक बाइक लगाकर पहले से खड़े थे. उसके वहां पहुंचते ही सभी ने उसे घेर लिया और उसपर गोली चला दी.
Also Read: पटना से अमृतसर के लिए उड़ी फ्लाइट में महिला की मौत, प्लेन की करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गये. इसी बीच बदमाश भाग निकले. घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है. जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इस घटना को लेकर ई रिक्शा चालक ने बताया कि आधा दर्जन की संख्या में लोगों के द्वारा हवाई फायरिंग की जा रही थी. इसी क्रम में मुझे रोक कर पूछताछ की गई. जिसके चलते एक गोली मुझे लग गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










