आज सीमांचल दौरे पर नीतीश कुमार, अररिया और किशनगंज को देंगे 235 करोड़ की सौगात

Updated at : 11 Mar 2026 11:18 AM (IST)
विज्ञापन
Chief Minister Nitish Kumar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

CM Nitish Yatra: नीतीश कुमार बुधवार को सीमांचल क्षेत्र के दो महत्वपूर्ण जिलों अररिया और किशनगंज का दौरा करेंगे. अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान वे विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे, स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे और सैकड़ों करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे.

विज्ञापन

CM Nitish Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी महत्वाकांक्षी ‘समृद्धि यात्रा’ के दूसरे चरण के तहत आज यानी बुधवार को सीमांचल के दौरे पर हैं. मिशन 2026 और राज्य के विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने निकले मुख्यमंत्री आज अररिया और किशनगंज जिले के नागरिकों से सीधा संवाद करेंगे.

इस दौरान वे न केवल करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे, बल्कि स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनकर ऑन-द-स्पॉट समाधान के निर्देश भी देंगे.

किशनगंज में 235 करोड़ से ज्यादा की योजनाएं

किशनगंज में मुख्यमंत्री करीब 235 करोड़ रुपये की विकास प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे. इनमें 133 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 73 योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, जबकि 102 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 49 परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा.

समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे. वे स्थानीय प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की स्थिति जानेंगे. साथ ही जनसंवाद कार्यक्रम के जरिए आम नागरिकों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुनेंगे.

इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री ने सुपौल और मधेपुरा का दौरा किया था. सुपौल में उन्होंने 570 करोड़ रुपये की 213 योजनाओं की शुरुआत की. इनमें 129 योजनाओं का उद्घाटन और 84 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल था. वहीं मधेपुरा में 302 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को शुरू किया गया.

14 मार्च तक चलेगा दूसरा चरण

मुख्यमंत्री ने अपनी समृद्धि यात्रा की शुरुआत 16 जनवरी को पश्चमि चंपारण से की थी. फरवरी में विधानसभा के बजट सत्र के कारण यह यात्रा कुछ समय के लिए रोक दी गई थी. बजट सत्र खत्म होने के बाद 9 मार्च से यात्रा का दूसरा चरण फिर शुरू किया गया.

समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री सीमांचल और कोसी क्षेत्र के कई जिलों का दौरा करेंगे. अररिया और किशनगंज के बाद वे पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय और शेखपुरा भी जाएंगे. यात्रा के दौरान वे चल रही योजनाओं का निरीक्षण करेंगे और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें भी करेंगे.

Also Read: बिहार में दाखिल-खारिज, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट समेत राजस्व सेवा के 20 काम प्रभावित, क्या है मामला?

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन