कोइलवर-बक्सर गंगा पथ को मिली हरी झंडी, सम्राट कैबिनेट की बैठक में सारण में नए नारायणी पथ को भी मंजूरी

Updated:
विज्ञापन

सम्राट चौधरी और दोनों डिप्टी सीएम की फाइल फोटो

Bihar Cabinet Decision: बिहार में नई एनडीए सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक में 63 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. सबसे बड़ा फैसला कोइलवर से बक्सर तक गंगा पथ के निर्माण को लेकर लिया गया, जिससे क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Bihar Cabinet Decision: बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 63 एजेंडों पर मुहर लगाई गई. यह बैठक नई सरकार के गठन के बाद दूसरी अहम बैठक थी, जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए. इस बैठक का सबसे अहम निर्णय कोइलवर से बक्सर तक गंगा पथ के निर्माण को मंजूरी देना रहा. यह परियोजना राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के साथ-साथ पर्यटन और आवागमन को भी बढ़ावा देगी. इसके अलावा बक्सर-आरा-मनेर गंगा पथ (करीब 90 किमी) और अन्य गंगा पथ परियोजनाओं को भी पीपीपी मॉडल पर विकसित करने की भी सहमति दी गई है.

सारण और अन्य इलाकों को भी मिली सौगात

सारण में नए नारायणी पथ को मंजूरी दी गई है, जबकि कोईलवर पथ को अब ‘विश्वामित्र पथ’ के नाम से जाना जाएगा. इससे स्थानीय पहचान और विकास दोनों को बढ़ावा मिलेगा.

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

कैबिनेट ने बिजली सब्सिडी के लिए 23,165 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. यह राशि सीधे एनटीपीसी को भुगतान की जाएगी, जिससे राज्य के उपभोक्ताओं को राहत मिलती रहेगी और बिजली आपूर्ति सुचारू बनी रहेगी.

शिक्षा और रोजगार पर फोकस

सरकार ने हर जिले और ब्लॉक में मॉडल स्कूल खोलने का फैसला किया है. साथ ही 7-निश्चय-3 योजना के तहत 208 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे. इसके लिए 9152 नए पद सृजित किए गए हैं. बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर प्रमोशन और भर्ती का रास्ता भी साफ कर दिया गया है.

जल और सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

राज्य में बिदुपुर-दिघवारा (56 किमी) और सारण-गोपालगंज (73.51 किमी) सड़क परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई है. वहीं 29,933 जलापूर्ति योजनाओं के रखरखाव और IoT आधारित निगरानी के लिए 3,601 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

छात्रों और सामाजिक योजनाओं में बड़ा फैसला

एससी-एसटी छात्रावास अनुदान को बढ़ाकर 1000 रुपये से 2000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है. पटना के गर्दनीबाग में ऑटिज्म से ग्रस्त बच्चों के लिए ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनाया जाएगा.

वहीं मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए 93.75 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है. संजय गांधी जैविक उद्यान का नाम अब आधिकारिक रूप से ‘पटना जू’ कर दिया गया है.

Also Read: सम्राट कैबिनेट की दूसरी बैठक में बड़े फैसलों की बारिश, 63 एजेंडों पर लगी मुहर

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन