पूर्णिया रैली Video: 'वो मोटे हो गए हैं..' छोटे लालू का अमित शाह पर हमला, नौजवानों को जानें क्यों किया सचेत?

महागठबंधन की पूर्णिया रैली में छोटे लालू के नाम से जाने जा रहे हाजीपुर के कृष्णा भी पहुंचे हैं. उन्होंने पीएम मोदी व अमित शाह के ऊपर लालू यादव के अंदाज में हमला बोला. वहीं नौजवानों को सचेत भी किया. जानिए क्या बोले कृष्णा..
Purnia Mahagathbandhan Rally Updates: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के आवाज की नकल उतारने वाले हाजीपुर के कृष्णा भी महागठबंधन की महारैली में शामिल होने पूर्णिया पहुंचे. कृष्णा को छोटे लालू के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान से गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लिया. लालू यादव की आवाज में उन्होंने गृह मंत्री व भाजपा के ऊपर हमला किया और नौजवानों को सतर्क तक कर दिया.
छोटे लालू उर्फ कृष्णा ने अमित शाह को निशाने पर लिया और कहा कि अमित शाह हड़बड़ा गए हैं. वो पटना आ रहे हैं और फिर लिफ्ट में फंस जाएंगे. कृष्णा ने उनकी सेहत को लेकर व्यंग किया और कहा कि वो काफी मोटे हो गए हैं. हालाकि उनके स्वास्थ्य लाभ की भी कामना उन्होंने की. वहीं भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बिस्कुट व नेमंचूस दिखाकर ठग रहे हैं. जैसे बच्चों को ठगा जाता है.
बिहार के पूर्णिया में महागठबंधन की रैली में लालू यादव की आवाज सुनिए हाजीपुर के कृष्णा छोटे लालू को.#purniarally pic.twitter.com/dJLQBSPimc
— Thakur Shaktilochan shandilya (@Ershaktilochan) February 25, 2023
Also Read: Purnia Mahagathbandhan Rally Live: पटना से रवाना हुए नीतीश-तेजस्वी, मंच पर पहुंचने लगे सियासी दिग्गज
छोटे लालू ने कहा कि नौजवानों से अपील करते हैं कि वो सचेत रहें. नरेंद्र मोदी तो भाईयो बहनों करके और नेमंचुस और बिस्कुट दिखकार ठगने का काम कर रहे हैं. बता दें कि पूर्णिया में महागठबंधन की महारैली हो रही है. जिसे आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के शंखनाद के रूप में देखा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










