नरकटियागंज व बगहा के अचंल लिपिक होंगे सस्पेंड

बेतिया : स्थानांतरण के बाद योगदान नहीं देने पर नरकटियागंज प्रखंड व बगहा-एक अंचल के लिपिक पर निलंबन की तलवार लटक गयी है. नरकटियागंज प्रखंड के लिपिक रवि रंजन व बगहा-एक अंचल के लिपिक ओमप्रकाश से अपर समहर्ता नंदकिशोर साह ने स्पष्टीकरण की मांग की है. एक सप्ताह के अंदर दोनों को बीडीओ व सीओ […]
बेतिया : स्थानांतरण के बाद योगदान नहीं देने पर नरकटियागंज प्रखंड व बगहा-एक अंचल के लिपिक पर निलंबन की तलवार लटक गयी है. नरकटियागंज प्रखंड के लिपिक रवि रंजन व बगहा-एक अंचल के लिपिक ओमप्रकाश से अपर समहर्ता नंदकिशोर साह ने स्पष्टीकरण की मांग की है.
एक सप्ताह के अंदर दोनों को बीडीओ व सीओ के माध्यम से स्पष्टीकरण का जवाब देने का निर्देश दिया है. जानकारी के अनुसार लिपिक ओमप्रकाश का स्थानांतरण नरकटियागंज अनुमंडल कार्यालय से बगहा-एक अंचल में हुआ था. उन्होंने बगहा-एक अंचल में 11 सितंबर 2018 को योगदान दिया. योगदान के बाद 13 व 14 सितंबर 2018 को दो दिनों का अवकाश स्वीकृत किया गया. अवकाश समाप्ति के बाद 27 अगस्त 2019 तक वापस नहीं लौटे.
वहीं नरकटियागंज प्रखंड कार्यालय के लिपिक रविरंजन ने 10 जुलाई 2019 को योगदान दिया. योगदान के बाद नरकटियागंज अनुमंडल में प्रभार देने को लेकर 10 दिनों के लिए प्रतिनियुक्ति पर गये, लेकिन उसके बाद वापस नही आये हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर समाहर्ता विभागीय जांच ने स्पष्टीकरण की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




