बिहार में पिता ने ही किया अपनी 13 साल की बेटी से रेप, पीड़िता ने की खुदकुशी

Updated at : 21 Apr 2018 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में पिता ने ही किया अपनी 13 साल की बेटी से रेप, पीड़िता ने की खुदकुशी

बेतिया: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में 30 वर्षीय व्यक्ति को अपनी 13 वर्षीय बेटी से बलात्कार के आरोप में आज गिरफ्तार कर लिया गया. पीड़िता की खुदकुशी के बाद उसके पिता के खिलाफ यह कार्रवाई की गयी. पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने बताया कि मझौलिया थानांतर्गत कल एक गांव से छत से लटकी लड़की […]

विज्ञापन

बेतिया: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में 30 वर्षीय व्यक्ति को अपनी 13 वर्षीय बेटी से बलात्कार के आरोप में आज गिरफ्तार कर लिया गया. पीड़िता की खुदकुशी के बाद उसके पिता के खिलाफ यह कार्रवाई की गयी. पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने बताया कि मझौलिया थानांतर्गत कल एक गांव से छत से लटकी लड़की का शव मिला. पुलिस सूत्रों ने बताया कि लड़की की मां के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

सूत्रों ने बताया कि एक सप्ताह पहले यौन उत्पीड़न को लेकर लड़की और उसकी मां के आग्रह पर पंचायत बुलायी गयी थी. इसमें आरोपी को फटकार लगायी गयी थी. पंचायत के बाद लड़की मानसिक रूप से परेशान थी और वह बुधवार को गांव छोड़कर भाग गयी थी. सूत्रों के मुताबिक उसके परिवार के सदस्य उसे समझा – बुझाकर घर लेकर आये, लेकिन कुछ दिन बाद ही उसने खुदकुशी का कदम उठा लिया.

इस घटना ने पूरे बिहार को दहलाकर रख दिया है. वहीं मामला सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में हुई पंचायत और लोगों के सामने जिस तरह की जिल्लत उस लड़की को उठानी पड़ी थी, वह यह सब बर्दाश्त नहीं कर पायी और उसने आत्महत्या कर ली. वहीं दूसरी ओर पुलिस मामले की पूरी छानबीन कर रही है.

यह भी पढ़ें-
वार्ड सदस्य के 12 खाली पदों पर होगा चुनाव

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन