शौचालय की दीवार गिरने से 3 मजदूर दबे, दो गंभीर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2017 8:53 AM

विज्ञापन

नुवाग्राम में शौचालय की टंकी बन रही थी गंभीर हालत में दो एमजीएम रेफर घाटशिला : घाटशिला थानांतर्गत पावड़ा पंचायत के नुवाग्राम में शुक्रवार को शौचालय की टंकी की मिट्टी धंसने से काम कर रहे तीन मजदूरों पर दीवार गिर गयी. घायल मजदूरों को ग्रामीणों ने उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. यहां दो मजदूरों की स्थिति […]

विज्ञापन
नुवाग्राम में शौचालय की टंकी बन रही थी
गंभीर हालत में दो एमजीएम रेफर
घाटशिला : घाटशिला थानांतर्गत पावड़ा पंचायत के नुवाग्राम में शुक्रवार को शौचालय की टंकी की मिट्टी धंसने से काम कर रहे तीन मजदूरों पर दीवार गिर गयी. घायल मजदूरों को ग्रामीणों ने उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. यहां दो मजदूरों की स्थिति गंभीर देख एमजीएम रेफर कर दिया गया. ग्रामीणों ने बताया कि देवेंद्र नाथ घोष के घर में निर्माण चल रहा था.
मिट्टी धंसने व गिरने से दो मजदूर दब गये. ग्रामीणों ने मजदूरों को टंकी से बाहर निकाला. घटना में तामुकपाल के गणेश, धालभूमगढ़ के मौदाशोली निवासी गोविंदा को गंभीर चोट आयी है. दुघर्टना में कंचन दास को भी चोट पहुंची है. गणेश और गोविंदा को एमजीएम रेफर किया गया है. घायल मजदूरों ने बताया कि शॉफ्ट टंकी के निर्माण का ठेका विनय मुर्मू ने लिया था. उसी के अंदर में तीनों मजदूर शौचालय का निर्माण कर रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन