मोतीझील पुल के पास 20 दिन में बनेगा डायवर्सन
Updated at : 03 Jun 2017 8:39 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के जर्जर मोतीझील पुल के पास डायवर्सन निर्माण की स्वीकृति हो गयी है. डायवर्सन निर्माण पर करीब 40 लाख 34 हजार रूपये खर्च होंगे. इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरा करने की कारवाई आरंभ कर दी गयी है. पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया के करीब 20 […]
विज्ञापन
मोतिहारी : शहर के जर्जर मोतीझील पुल के पास डायवर्सन निर्माण की स्वीकृति हो गयी है. डायवर्सन निर्माण पर करीब 40 लाख 34 हजार रूपये खर्च होंगे. इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरा करने की कारवाई आरंभ कर दी गयी है.
पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया के करीब 20 दिन यानि जुलाई के प्रथम सप्ताह तक डायवर्सन निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा. वैसे पुल पर छोटे वाहनों का आवागमन चालू है. लेकिन पुल कभी भी ध्वस्त हो सकती है. इसको ले विभाग ने डायवर्सन निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर लेना चाहती है. ताकि किसी आकस्मिक स्थिति में आवागमन बाधित न हो. पुल निर्माण की दिशा में प्राक्कलन स्वीकृति की कार्रवाई चल रही है. स्वायल टेस्ट हो चुका है. स्वीकृत डायवर्सन का निर्माण पुल के पास हीं होगा. लोगों ने हर हाल में बारिश मौसम के पूर्व डायवर्सन कार्य पूरा करने की मांग विभाग से की है.
लौट जायेगी सड़क निर्माण की राशि : शहर के छोटी-बड़ी जिन सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिली थी, उसमें अतिक्रमण के कारण जिन सड़कों का निर्माण नहीं हो सकता है, उसकी राशि लौट सकती है. इसको ले विभागीय स्तर पर समीक्षा की जा रही है. इन सड़कों में प्रमुख है अगरवा माई स्थान पथ जो झील किनारे होकर गायत्री मंदिर चौक पर मिलती है. माई स्थान से करीब 300 मीटर आगे ट्रांसफार्मर तक नाला व सड़क एक है. अतिक्रमण के कारण दो वर्षों से काम बाधित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




