वाहन की ठोकर से महिला की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2017 4:17 AM
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बतौर आशा कार्यकर्ता थी तैनात विरोध में आक्रोशितों ने करीब चार घंटे तक जाम की सड़क चिरैया (मोतिहारी) : ढाका-मोतिहारी मुख्य मार्ग पर मीरपुर गांव स्थित पोखर के समीप गुरुवार की सुबह एक अज्ञात वाहन ने महिला को ठोकर मार दी. इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. महिला की […]
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बतौर आशा कार्यकर्ता थी तैनात
विरोध में आक्रोशितों ने करीब चार घंटे तक जाम की सड़क
चिरैया (मोतिहारी) : ढाका-मोतिहारी मुख्य मार्ग पर मीरपुर गांव स्थित पोखर के समीप गुरुवार की सुबह एक अज्ञात वाहन ने महिला को ठोकर मार दी. इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. महिला की पहचान गांव के ही सुरेश प्रसाद की पत्नी अंजली देवी (35) के रूप में हुई है.
बताया जाता है कि वह हर रोज की तरह सुबह भी टहलने गयी थी. इसी दौरान अज्ञात वाहन के चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. सूचना पर पहुंचे सीओ मो. रेयाज शाहिद व थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने आक्रोशित लोगों का समझा कर करीब चार घंटे बाद जाम समाप्त कराया.
बताया जाता है कि महिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बतौर आशा तैनात थी. उधर सीओ ने बताया कि मृतका के परिजनों को एक इंदिरा आवास व कबीर अंत्येष्टि योजना की राशि उपलब्ध करायी जायेगी. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है. वहीं, मृतका के पुत्र सन्नी कुमार के बयान पर अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










