कचहरी-राजा बजार में लगा सीसीटीवी
Updated at : 01 Jun 2017 9:43 AM (IST)
विज्ञापन

शहर में 27 जगह लगाये जाने हैं कैमरे मोतिहारी : शहर में वाहन व बाइक से गश्ती के अलावा सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी शुरू हो गयी है. सीसीटीवी कैमरा नियंत्रण के लिए पुलिस केंद्र में नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन एसपी जितेंद्र राणा व डीडीसी सुनील कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया. राजा बाजार […]
विज्ञापन
शहर में 27 जगह लगाये जाने हैं कैमरे
मोतिहारी : शहर में वाहन व बाइक से गश्ती के अलावा सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी शुरू हो गयी है. सीसीटीवी कैमरा नियंत्रण के लिए पुलिस केंद्र में नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन एसपी जितेंद्र राणा व डीडीसी सुनील कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया. राजा बाजार व कचहरी के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को चालू कर निगरानी शुरू कर दी गयी है.
एसपी श्री राणा ने बताया कि शहर में 27 स्थानों पर कैमरा लगाने की योजना है. इसमें 18 जगह टावर व कैमरा लगाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. सदर अस्पताल, मीना बाजार चौक आदि के कैमरे शीघ्र चालू कर दिये जायेंगे. कैमरे से निगहबानी के साथ कार्रवाई के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है. टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर अशोक कुमार कर रहे हैं.
कैमरे से अपराध की घटना नजर आते ही गठित टीम त्वरित कार्रवाई के लिए गश्त पर निकली पुलिस को सूचना देते हुए कार्रवाई के लिए प्रस्थान करेगी. सीसीटीवी कैमरे लगने से अब अपराधियों की खैर नहीं होगी. सड़क पर अश्लील हरकत करनेवाले इसके दायरे में होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




