निगरानी के हत्थे चढ़ा मनरेगा पीओ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2017 8:48 AM
रामगढ़वा (पूचं): पटना निगरानी की टीम ने मनरेगा पीओ अरविंद सिंह को 25 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. वह मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे एक चाय की दुकान के पास पूर्व मुखिया पति राजीव कुमार श्रीवास्तव से घूस का पैसा ले रहे थे. सकरार पंचायत की पूर्व मुखिया बबीता कुमारी के पति राजीव […]
रामगढ़वा (पूचं): पटना निगरानी की टीम ने मनरेगा पीओ अरविंद सिंह को 25 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. वह मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे एक चाय की दुकान के पास पूर्व मुखिया पति राजीव कुमार श्रीवास्तव से घूस का पैसा ले रहे थे. सकरार पंचायत की पूर्व मुखिया बबीता कुमारी के पति राजीव कुमार श्रीवास्तव से मनरेगा योजना के बकाये भुगतान के लिए पीओ ने रिश्वत की मांग की थी.
निगरानी डीएसपी विनोद कुमार के नेतृत्व में पटना से आयी आठ सदस्यीय टीम पीओ को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी. राजीव श्रीवास्तव ने पीओ द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत निगरानी विभाग से की गयी थी. इसको लेकर दो बोलेरो गाड़ी पर सवार आठ लोग सुबह से ही पंप के पास स्थित चाय की दुकानों पर चाय पीने के बहाने बैठे हुए थे. कुछ इधर उधर टहल रहे थे.
जैसे ही पूर्व मुखिया पति के साथ पीओ चाय दुकान पर आये. रिश्वत की राशि ली, मौके पर निगरानी की टीम ने उन्हें दबोच लिया. दुकान पर बैठे व आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक पीओ को अपने साथ लेकर टीम मोतिहारी की ओर रवाना हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










