इंटर के छात्र को पीट-पीट कर मार डाला
Updated at : 29 May 2017 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी/चिरैया. चिरैया में अपराधियों ने शनिवार रात इंटर के छात्र विजय कुमार को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. मरा हुआ समझ महादेव साह हाइस्कूल के तीसरे तल्ले पर उसे फेंक दिया. रविवार की सुबह स्कूल के छत पर खून से लथपथ लड़के को देख प्राचार्य किरण कुमारी ने पुलिस को सूचना दी. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार […]
विज्ञापन
मोतिहारी/चिरैया. चिरैया में अपराधियों ने शनिवार रात इंटर के छात्र विजय कुमार को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. मरा हुआ समझ महादेव साह हाइस्कूल के तीसरे तल्ले पर उसे फेंक दिया. रविवार की सुबह स्कूल के छत पर खून से लथपथ लड़के को देख प्राचार्य किरण कुमारी ने पुलिस को सूचना दी. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे.
उस समय विजय की सांसें चल रही थीं. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वह चिरैया खोड़ा गांव के बरका टोला निवासी शिवनाथ राय का पुत्र था. शहर के छतौनी में अपने बड़े भाई अजय कुमार के साथ रह कर पढ़ता था. अपराधियों ने लोहे के रॉड व धारदार हथियार से उसपर हमला किया है. उसके सिर के कई हिस्सों में गहरे जख्म थे. मृतक के पिता शिवनाथ राय व मां आरान देवी ने किसी तरह की दुश्मनी से साफ इनकार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




