प्रॉपर्टी डीलर के घर पर हमला

Updated at : 26 May 2017 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर के घर पर हमला

पूर्व वार्ड पार्षद सहित छह नामजद, 15-20 अज्ञात आरोपित मोतिहारी : शहर के गायत्री मंदिर गोलीकांड में गिरफ्तार मो अली अख्तर के बेलबनवा स्थित घर पर धावा बोल मारपीट व लूटपाट का मामला सामने आया है.घटना को लेकर आरोपी की मां चंदा खातून ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.उसने पुलिस को बताया है […]

विज्ञापन
पूर्व वार्ड पार्षद सहित छह नामजद, 15-20 अज्ञात आरोपित
मोतिहारी : शहर के गायत्री मंदिर गोलीकांड में गिरफ्तार मो अली अख्तर के बेलबनवा स्थित घर पर धावा बोल मारपीट व लूटपाट का मामला सामने आया है.घटना को लेकर आरोपी की मां चंदा खातून ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.उसने पुलिस को बताया है कि बुधवार की शाम कुछ लोग हरवे हथियार से लैस होकर उसके घर में घुस गये.
मारपीट कर हथियार का भय दिखा एक लाख का आभूषण व 80 हजार कैश लूट लिया. वहीं पुत्र मो अली अख्तर को उठाकर ले गये. उसके गले से सोने की चेन छीन लिया. दर्ज प्राथमिकी में उसने संजीव उर्फ संजू,चंदन सहनी,अमर सहनी, पप्पु सहनी, ब्रिटेनी सहनी, ओपी सहनी के अलावे 15-20 अज्ञात को आरोपित किया है. आरोपियों पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. बताते चले कि चंदा खातून डीलर दाउद मियां की पत्नी है.
श्रीकृष्ण नगर से नाबालिग का अपहरण : मोतिहारी. शहर के श्रीकृष्ण नगर मोहल्ला की एक 14 वर्षीय लड़की का अपहरण कर लिया गया. वह घर से कपड़ा सिलवाने बाजार गयी, लेकिन वापस नहीं लौटी. परिजनों ने काफी खोजबीन की. उसका कही पता नहीं चला. उसके मौसा उदयशंकर ने नगर थाना में आवेदन देकर अज्ञात के विरूद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि साढ़ू की लड़की श्रीकृष्ण नगर में उनके घर पर रहकर पढ़ाई करती थी. इस दौरान बुधवार को उसका अपहरण कर लिया गया. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन