केस सुलह नहीं करने पर महिला को बेरहमी से पीटा

Updated at : 25 May 2017 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
केस सुलह नहीं करने पर महिला को बेरहमी से पीटा

सदर अस्पताल में पीड़िता को कराया गया भरती सात लोगों के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी मोतिहारी : झरौखर थाना अंतर्गत विशुनपुर अठमुहान गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कलासी देवी पर जानलेवा हमला किया गया. घर में घुसकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गयी. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसने पुलिस कैंप […]

विज्ञापन

सदर अस्पताल में पीड़िता को कराया गया भरती

सात लोगों के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी
मोतिहारी : झरौखर थाना अंतर्गत विशुनपुर अठमुहान गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कलासी देवी पर जानलेवा हमला किया गया. घर में घुसकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गयी. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर ग्रामीण कुंज बिहारी राम, लाल बिहारी राम, ननधीर राम, लालपरी देवी, रंजीत राम, अजीत राम, बीर बहादुर राम सहित अन्य को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि पतोहू व पुत्र का अपहरण बेच दिया गया था.
इसको लेकर झरौखर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध न्यायालय में आरोप पत्र भी समर्पित कर दिया है. उक्त सभी आरोपी उस केस में सुलह लगाने के लिए दबाव दे रहे थे. इंकार करने पर मंगलवार की रात घर में घुस हत्या का प्रयास किया गया. पांच हजार कैश व आभूषण छिनने का भी आरोप लगाया है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए झरौखर थाना भेजा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन