बरूराज में बेटे-पिता को पोल व बैलगाड़ी से बांध कर पीटा

Updated at : 25 May 2017 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
बरूराज में बेटे-पिता को पोल व बैलगाड़ी से बांध कर पीटा

छेड़खानी का आरोप लगा उपसरपंच पति ने दिया घटना को अंजाम मोतीपुर : बरुराज थाने के ताजपुर गांव में छेड़खानी के आरोप में उपसरपंच पति सत्येंद्र तिवारी ने गांव के ही विकास कुमार को बिजली के पाेल में बांध कर जम कर पिटाई कर दी. इतना ही नहीं बचाने आये उसके पिता कैलाश महतो बैलगाड़ी […]

विज्ञापन

छेड़खानी का आरोप लगा उपसरपंच पति ने दिया घटना को अंजाम

मोतीपुर : बरुराज थाने के ताजपुर गांव में छेड़खानी के आरोप में उपसरपंच पति सत्येंद्र तिवारी ने गांव के ही विकास कुमार को बिजली के पाेल में बांध कर जम कर पिटाई कर दी. इतना ही नहीं बचाने आये उसके पिता कैलाश महतो बैलगाड़ी में बांध कर जम कर पिटाई कर दी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बरूराज थाने को दी. सूचना मिलने के बाद
बरूराज में बेटे
थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच पिता-पुत्र को मुक्त करा इलाज के लिए मोतिपुर पीएचसी में भरती कराया है. घटना के बाद से ताजपुर गांव में माहौल तनावपूर्ण है.
जख्मी कैलाश ने बताया कि वह बरूराज थाने के ताजपुर गांव के रहनेवाला है. उसका पुत्र विकास बुधवार की शाम किसी काम से गांव से बाहर जा रहा था. इस बीच उपसरपंच माधुरी देवी के पति सत्येंद्र तिवारी ने उसे पकड़ लिया. अपनी पुत्री से छेड़खानी करने का आरोप लगा, बिजली के पोल में बांध कर पिटाई शुरू कर दी. ग्रामीणों ने युवक के पिता को इसकी सूचना दी. वह अपने खेत में मूंग तोड़ रहा था. पुत्र की पिटाई की सूचना मिलने के बाद वह दौड़ते हुए उपसरपंच पति के घर के समीप पहुंचा. पुत्र की पिटाई का विरोध किया, तो दबंगों ने उसके दोनों हाथ को बैलगाड़ी में बांध कर लाठी- डंडे से पिटाई शुरू कर दी. एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को मुक्त कराया.
– सैकड़ों की भीड़ देखती रही, किसी ने नहीं की मदद
विकास के पिता का कहना है कि उपसरपंच पति उसे व उसके पिता को बांध कर पिटाई कर रहे थे, तो सैकड़ों ग्रामीण तमाशा देख रहे थे. वह ग्रामीणों से मदद की भीख मांगता रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की. बाद उसके एक परिचित ने इसकी सूचना पुलिस को दी. एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने बयान
जख्मी पिता- पुत्र को इलाज के लिए पीएचसी में भेज दिया गया है. गुरुवार को वे थाने में शिकायत करेंगे. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रमोद कुमार यादव,थानाध्यक्ष
पति पर लगाया गया आरोप राजनीति से प्रेरित है. मेरे पति को बदनाम करने की यह विरोधियों की साजिश है .
माधुरी देवी,उपसरपंच
देखती रही भीड़, किसी ने नहीं रोका
जख्मी पिता- पुत्र को इलाज के लिए पीएचसी में भेज दिया गया है. गुरुवार को वे थाने में शिकायत करेंगे. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रमोद कुमार यादव,थानाध्यक्ष
पति पर लगाया गया आरोप राजनीति से प्रेरित है. मेरे पति को बदनाम करने की यह विरोधियों की साजिश है .
माधुरी देवी,उपसरपंच
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन