मोतीझील पुल के लिए आठ करोड़ का प्रस्ताव

Updated at : 27 Apr 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
मोतीझील पुल के लिए आठ करोड़ का प्रस्ताव

मोतिहारी : झील से दो भागों में बंटे शहर मोतिहारी को जोड़नेवाली मोतीझील जर्जर पुल की जगह पर नया पुल बनाने के लिए मुख्य अभियंता को आठ करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है. तत्काल पुल पर भारी वाहनों का परिचालन रोक दिया गया है. मंगलवार को उक्त पुल के धंसने व सड़क में दरार […]

विज्ञापन

मोतिहारी : झील से दो भागों में बंटे शहर मोतिहारी को जोड़नेवाली मोतीझील जर्जर पुल की जगह पर नया पुल बनाने के लिए मुख्य अभियंता को आठ करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है. तत्काल पुल पर भारी वाहनों का परिचालन रोक दिया गया है. मंगलवार को उक्त पुल के धंसने व सड़क में दरार आने के बाद डीएम अनुपम कुमार, कार्यपालक अभियंता एके सुमन ने रात्रि में निरीक्षण के बाद चौकीदार व पुलिस की तैनाती कर दी है. इसके बाद रेलिंग लगाने की कार्रवाई चल रही है ताकि भारी वाहन भूल से भी पुल पर न आ सके. इसके अलावे पुल के दोनों ओर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित का बोर्ड लगा दिया गया है.

कार्यपालक अभियंता श्री सुमन ने बताया कि मामले की जानकारी मुख्य अभियंता महमद अमीर हसन को दी गयी है और इस मुतल्लिक गुरुवार को पटना में विभागीय बैठक हुई है, जिसमें पुल निर्माण की दिशा में स्वीकृति के लिए वार्ता की जायेगी. मामले में डीएम भी संवेदनशील है. कार्यपालक अभियंता के अनुसार पुल के बगल से एक डायवर्सन का भी निर्माण किया जायेगा, ताकि किसी विकट परिस्थिति में आवागमन बाधित न हो. इधर पुल क्षतिग्रस्त होने की सूचना के बाद से पुल होकर गुजरने में लोग डर रहे है. बुधवार को दूसरे दिन भी विभागीय अधिकारियों ने पुल का निरीक्षण कर पुल न टूटे इसके लिए कार्रवाई आरंभ कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन