चंपारण का इतिहास दिखेगा चंपापुर में

Updated at : 27 Apr 2017 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
चंपारण का इतिहास दिखेगा चंपापुर में

गांधी शताब्दी वर्ष पर गांधी इतिहास संग्रह भवन का हुआ है निर्माण पताही : प्रखंड के चंपापुर गांव में अब चंपारण का पूरा इतिहास दिखेगा, जिसका निर्माण पूरा हो गया है. इस का नाम गांधी इतिहास संग्रह भवन दिया गया है. उक्त संग्रह भवन का निर्माण गांधी शताब्दी वर्ष पर गांव निवासी डॉक्टर निर्मल कुमार […]

विज्ञापन

गांधी शताब्दी वर्ष पर गांधी इतिहास संग्रह भवन का हुआ है निर्माण

पताही : प्रखंड के चंपापुर गांव में अब चंपारण का पूरा इतिहास दिखेगा, जिसका निर्माण पूरा हो गया है. इस का नाम गांधी इतिहास संग्रह भवन दिया गया है. उक्त संग्रह भवन का निर्माण गांधी शताब्दी वर्ष पर गांव निवासी डॉक्टर निर्मल कुमार झा उर्फ पप्पू झा के द्वारा कराया गया है. भवन के दीवारों पर चंपारण के सभी ऐतिहासिक स्थलों एवं उनकी प्रमुखता का वर्णन किया गया है. इतना ही नहीं आजादी से पूर्व महात्मा गांधी के संघर्षमय जीवन को तस्वीर के माध्यम से भी दिखाने की कोशिश की गयी है.
जिसमें 1934 में पताही के भूकंप पीड़ितों से मिलते, आजादी के बाद गांधी व उनकी पत्नी कस्तूरबा गांधी का सुखमय जीवन, आजादी से पहले भारत माता को जंजीर में बांधे आदि तस्वीरें शामिल है. जिसका निर्माण कार्य एक सप्ताह में पूरा हो जायेगा. जिसके बाद भवन में प्रवेश करते ही चंपारण की संपूर्ण अस्थल एवं उनकी प्रमुखता की जानकारी क्षण भर में प्राप्त हो जाएगी. उक्त सभी इतिहास मधुबनी जिला के अंदह गांव निवासी शिक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह के द्वारा संग्रह किया गया है, जो वर्तमान में प्रखंड के महमदा मध्य विद्यालय में कार्यरत है.
चंपारण मिनी पार्क का होगा निर्माण
इतिहास संग्रह भवन के प्रांगण में चंपारण मिनी पार्क का भी निर्माण कराया जाएगा. उक्त पार्क में चंपा एवं नील के दर्जनों पौधे के साथ- साथ विभिन्न प्रकार के फूल लगाने की योजना है. इसके लिए निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है.
इनका है वर्णन
गांधी जी का चंपारण सत्याग्रह, पताही का इतिहास, बिहार विजन 2050, भारत की प्रमुख विशेषताएं, भारत की प्रमुख चुनौतियां, चंपारण का इतिहास, एतिहासिक स्थल एवं स्मारक, भितिहरवा आश्रम एवं प्रमुख अशोक-स्तंभ, नंदनगढ़, जानकी गढ़ एवं लोरिया अशोक-स्तंभ, बरहरवा लखनसेन, गांधी संग्रालय मोतिहारी, गांधी स्मारक मोतिहारी, जार्ज ऑरवेल स्मारक मोतिहारी, बाल्मीकि नगर आश्रम और गंडक परियोजनाएं, पताही के स्वतंत्रता सेनानियों के नाम, भुवनेश्वर किला आदि के स्थलों एवं प्रमुखता के साथ दर्शाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन