38 सौ बोतल शराब जब्त

Updated at : 26 Apr 2017 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
38 सौ बोतल शराब जब्त

मोतिहारी : छतौनी के हवाई अड्डा चौक से विदेशी शराब की एक बड़ी खेप सोमवार की सुबह पकड़ी गयी. विभिन्न कंपनियों की शराब उजले रंग की बोलेरो पर लोड थी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हवाई अड्डा चौक के पास चौकसी बढ़ा दी. पुलिस को देख कारोबारी बोलेरो को छोड़ फरार हो गये. […]

विज्ञापन

मोतिहारी : छतौनी के हवाई अड्डा चौक से विदेशी शराब की एक बड़ी खेप सोमवार की सुबह पकड़ी गयी. विभिन्न कंपनियों की शराब उजले रंग की बोलेरो पर लोड थी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हवाई अड्डा चौक के पास चौकसी बढ़ा दी. पुलिस को देख कारोबारी बोलेरो को छोड़ फरार हो गये. पुलिस ने बोलेरो की जांच की, तो उसमें शराब का कार्टन था.

छतौनी इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव ने बताया कि कारोबारी को चिह्नित किया जा रहा है. बोलेरो का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी52पी/3319 है. रजिस्ट्रेशन नंबर का सत्यापन कर गाड़ी मालिक का पता लगाया जायेगा. जब्त अंग्रेजी शराब में रॉयल चैलेंज कंपनी का 72 व रॉयल स्टेग का 32 कार्टन है.

उसमें करीब तीन हजार आठ सौ बोतल शराब पायी गयी है़ छापेमारी में इंस्पेक्टर के साथ दारोगा अमितेश कुमार, शैलेंद्र कुमार सहित अन्य शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन