किशोरी के अपहरण पर हंगामा, दुकानों में तोड़फोड़
Updated at : 24 Apr 2017 7:06 AM (IST)
विज्ञापन

पीपराकोठी (पूचं) : थाने के बरकुरवा गांव से किशोरी के अपहरण को लेकर रविवार को कई गांवों के लोग सड़क पर उतर गये तथा कई दुकानों में तोड़फोड़ की. सूचना पर पुलिस प्रशासन की पूरी फौज पीपराकोठी पहुंच स्थिति को नियंत्रित किया गया. ग्रामीणों का कहना था कि आरोपित युवती को ढाका में छुपा कर […]
विज्ञापन
पीपराकोठी (पूचं) : थाने के बरकुरवा गांव से किशोरी के अपहरण को लेकर रविवार को कई गांवों के लोग सड़क पर उतर गये तथा कई दुकानों में तोड़फोड़ की. सूचना पर पुलिस प्रशासन की पूरी फौज पीपराकोठी पहुंच स्थिति को नियंत्रित किया गया. ग्रामीणों का कहना था कि आरोपित युवती को ढाका में छुपा कर रखे हैं, उसे जल्द वापस किया जाये, कांड के आइओ शिवजी सिंह को बदला जाये, थाने के प्राइवेट चालक सोनू को हटाया जाये. मामले में सोमवार की शाम तक युवती की बरामदगी के आश्वासन पर आक्रोशित लोग शांत हुए. हालांकि दोनोंओर से तनाव की स्थिति बनी हुई है. परिजन बलथरवा निवासी मो शैरुदीन सहित अन्य पर अपहरण का आरोप लगा रहे थे.लड़की की बरामदगी अभी तक नहीं हुई है.
क्या है मामला
बरकुरवा गांव में शौच करने गयी एक किशोरी का अपहरण गुरुवार को हो गया. उसके परिजन बलथरवा निवासी मो शैरुदीन सहित अन्य पर अपहरण का आरोप लगा रहे थे. घटना के बाद पुलिस तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. लड़की की बरामदगी अब तक नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




