चंद्रहिया गांधी स्मारक परिसर से निकलेंगे सीएम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चंद्रहिया का पूरा परिसर सज-धज कर तैयार पीपराकोठी : चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के अवसर पर चंद्रहिया गांधी स्मारक परिसर से 18 अप्रैल की सुबह 7:45 बजे से सीएम नीतीश कुमार की पदयात्रा शुरू होगी. इसको लेकर सारी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है. गांधी स्मृति यात्रा को लेकर पिछले करीब एक माह में […]
विज्ञापन
चंद्रहिया का पूरा परिसर
सज-धज कर तैयार
पीपराकोठी : चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के अवसर पर चंद्रहिया गांधी स्मारक परिसर से 18 अप्रैल की सुबह 7:45 बजे से सीएम नीतीश कुमार की पदयात्रा शुरू होगी. इसको लेकर सारी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है.
गांधी स्मृति यात्रा को लेकर पिछले करीब एक माह में अधिकारियों का लगातार आना जाना लगा है. प्रशासन के द्वारा रंग-रोगन, सड़क, सुरक्षा आदि पर पैनी नजर बनी हुई है. सड़कों पर भीड़ के मद्देनजर जिला प्रशासन ने पूर्वाह्न छह बजे से 10 बजे तक पीपराकोठी से मोतिहारी के बीच राजमार्ग 28 से आने-जाने वाले आम परिचालन पर रोक लगा दी है. साथ ही सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं. स्मृति यात्रा के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 7: 30 बजे चंद्रहियां पहुंचेंगे और वे 7:32 बजे बापू के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे.
उसके बाद शिलापट्ट का लोकार्पण व पौधारोपण करेंगे. 7: 45 से चंद्रहिया गांधी स्मारक से पदयात्रा आरंभ करेंगे. चंद्रहिया से मोतिहारी के बीच राजमार्ग पर जगह जगह पंडाल बनाया गया है, जहां पेयजल, चिकित्सा आदि के इंतजाम किये जा गये हैं. जगह-जगह तोरण द्वार बनाया गया है. वही स्थानीय स्तर के लोग भी चंद्रहिया से आरंभ होने वाले पदयात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










