जेल में बंद बेटे को चरस देने आया पिता गिरफ्तार
Updated at : 30 Mar 2017 2:07 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : केंद्रीय कारा के मुख्य द्वार पर तलाशी के समय पश्चिमी चंपारण के एक मुलाकाती के पास से 50 ग्राम चरस बरामद हुआ. चरस एक बैग में था. सुरक्षाकर्मियों ने मुलाकाती सुबागद्दी को पकड़ नगर पुलिस को सौंप दिया. वह पश्चिमी चंपारण के बलथर थाना अंतर्गत डोमागांछी सरकरिया भरवा टोला का रहनेवाला है. इस […]
विज्ञापन
मोतिहारी : केंद्रीय कारा के मुख्य द्वार पर तलाशी के समय पश्चिमी चंपारण के एक मुलाकाती के पास से 50 ग्राम चरस बरामद हुआ. चरस एक बैग में था. सुरक्षाकर्मियों ने मुलाकाती सुबागद्दी को पकड़ नगर पुलिस को सौंप दिया. वह पश्चिमी चंपारण के बलथर थाना अंतर्गत डोमागांछी सरकरिया भरवा टोला का रहनेवाला है. इस मामले में कारा के हवलदार जयलाल भगत की लिखित शिकायत पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है. पर
नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बताया जाता है कि सुबागद्दी का पुत्र अली इमाम चरस तस्करी के आरोप केंद्रीय कारा, मोतिहारी में बंद है. उससे मिलने व समान में छुपा कर चरस देने सुबागद्दी जेलगेट पर आया था. बैग में रखा चरस जेल के अंदर जाता, इससे पहले सुरक्षाकर्मियों ने बैग की तलाशी ली. इस दौरान बैग से चरस बरामद हुआ. इधर, जेल अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि जेल गेट पर कड़ी सुरक्षा है.
बंदियों से मिलने आनेवाले मुलाकातियों के हरेक समान की तलाशी ली जाती है. सुरक्षाकर्मियों को सख्त हिदायत दी गयी है कि बिना जांच पड़ताल के एक भी समान जेल के अंदर नहीं जायेगा. इसमें लापरवाही बरतनेवाले कर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी.
बैग में छुपा रखा था चरस, तलाशी के दौरान बरामद
चरस तस्करी के आरोप में जेल में बंद है उसका पुत्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




