कोर्ट परिसर से शातिर की फरारी में सिपाही को जेल

Updated at : 29 Mar 2017 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
कोर्ट परिसर से शातिर की फरारी में सिपाही को जेल

मोतिहारी : न्यायालय में पेशी के बाद हथकड़ी व रस्सा लेकर शातिर कुणाल सिंह की फरारी मामले में गिरफ्तार सिपाही गणेश सिंह को न्यायालय हिरासत में भेज दिया गया. सिपाही पर लापरवाही का आरोप लगा है. इस मामले में कोर्ट हाजत के जमादार मनोज राम के बयान पर शातिर कुणाल और सिपाही गणेश सिंह के […]

विज्ञापन

मोतिहारी : न्यायालय में पेशी के बाद हथकड़ी व रस्सा लेकर शातिर कुणाल सिंह की फरारी मामले में गिरफ्तार सिपाही गणेश सिंह को न्यायालय हिरासत में भेज दिया गया. सिपाही पर लापरवाही का आरोप लगा है. इस मामले में कोर्ट हाजत के जमादार मनोज राम के बयान पर शातिर कुणाल और सिपाही गणेश सिंह के विरूद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सिपाही को न्यायिक हिरासत में भेज फरार शातिर कुणाल की खोज में उसके गांव पीपराकोठी के कुड़िया सहित अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. कोर्ट के हाजत प्रभारी मनोज राम ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि शातिर कुणाल की पेशी पीपराकोठी थाना कांड संख्या 25/09 में एसीजेएम 11 के न्यायालय में सोमवार को थी.सिपाही गणेश राम उसे पेशी के लिए न्यायालय में लेकर गया.

शाम चार बजे तक वापस नहीं लौटा तो जांच पड़ताल करने न्यायालय की तरफ गया. वहा जाने पर सिपाही ने बताया कि शातिर कुणाल हथकड़ी व रस्सा लेकर फरार हो गया. इधर एसपी जितेंद्र राणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट हाजत प्रभारी उमेश सिंह को निलंबित कर दिया है. वही लापरवाह सिपाही के बर्खास्तगी को लेकर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गयी है

सिपाही गणेश सिंह पर लगा लापरवाही का आरोप
सिपाही व फरार शातिर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन