दहेज के लिए महिला को जिंदा जलाया

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, ससुरालवाले घर छोड़ फरार मोतिहारी : आदापुर थाना के कटगेनवा कनुनिया में दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को जिंदा जला दिया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना मंगलवार सुबह की बतायी जा रही है. मृतका चंदन यादव की पत्नी अंतिमा देवी […]
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, ससुरालवाले घर छोड़ फरार
मोतिहारी : आदापुर थाना के कटगेनवा कनुनिया में दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को जिंदा जला दिया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना मंगलवार सुबह की बतायी जा रही है. मृतका चंदन यादव की पत्नी अंतिमा देवी थी. घटना को लेकर मृतका की मां दरपा के भथनहिया गांव निवासी कोशिला देवी ने दामाद चंदन यादव उसके पिता पुण्यदेव यादव, मां ज्योति देवी, भैसुर भोला राय व देयादीन शोभा देवी को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि अंतिमा की शादी तीन साल पहले चंदन यादव के साथ हुई थी. शादी के बाद दहेज में बाइक व अन्य सामान की मांग को लेकर ससुराल वाले उसको प्रताड़ित करने लगे.
इसकी शिकायत अंतिमा ने कई बार की. उसके ससुराल वालों को समझाया भी गया. मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने फोन से सूचना दी कि आपकी बेटी को जिंदा जला उसके ससुराल वाले घर छोड़ फरार हो गये. सूचना मिलते ही कटगेनवा कनुनिया गांव पहुंची, तो देखा कि घर में कोई नहीं है. एक कमरे में अंतिमा जली हुई अवस्था में कराह रही थी. उसको आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए आदापुर थाना भेजा जायेगा. शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है.
गोविंदगंज में महिला को पीटा : मोतिहारी. गोविंदगंज थाना अंतर्गत इजरा नवादा गांव में डायन का आरोप लगा एक महिला को बेरहमी से पीटा गया. घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसने पुलिस कैंप में आवेद देकर ग्रामीण नागेंद्र यादव, मोती यादव, ललन यादव, सती कुवंर, महेंद्र यादव, गायत्री देवी, हरेंद्र यादव सहित अन्य को आरोपित किया है.
पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए गोविंदगंज थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




