ठहाकों से गूंजा रक्सौल का हजारीमल स्कूल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
प्रभात खबर हास्य कवि सम्मेलन रक्सौल : हजारीमल हाइस्कूल के मैदान में सोमवार की शाम ठहाकों की बारिश हुई. श्रोताहास्य कविताओं के रस में इतने डूबे, उन्हें हंसने के सिवाय कुछ याद नहीं रहा. रह-रह कर ठहाके और तालियां गड़गड़ाहट से हजारीमल स्कूल परिसर गूंजता रहा. मौका था प्रभात खबर के हास्य कवि सम्मेलन का. […]
विज्ञापन
प्रभात खबर हास्य कवि सम्मेलन
रक्सौल : हजारीमल हाइस्कूल के मैदान में सोमवार की शाम ठहाकों की बारिश हुई. श्रोताहास्य कविताओं के रस में इतने डूबे, उन्हें हंसने के सिवाय कुछ याद नहीं रहा. रह-रह कर ठहाके और तालियां गड़गड़ाहट से हजारीमल स्कूल परिसर गूंजता रहा. मौका था प्रभात खबर के हास्य कवि सम्मेलन का. इसमें देश के विभिन्न इलाकों से आये कवियों ने भाग लिया.
कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ श्रीप्रकाश, डीएसपी राकेश कुमार, नगर सभापति रेणु गुप्ता व संभावना के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. इसके बाद प्रभात खबर की ओर से आये हुए सभी अतिथियों का बुके देकर सम्मान किया गया. श्रोताओं से भरे मैदान में दिनेश बावरा (मुंबई), अशोक सुंदराणी (मध्य-प्रदेश), अखिलेश द्विवेदी (इलाहाबाद), अशोक चारण (राजस्थान), पद्मिनी शर्मा (दिल्ली) ने लोगों को खूब गुदगुदाया.
कवि सम्मेलन का संचालन करते हुए हास्य कवि दिनेश बावरा ने लोगों को खूब हंसाया. उनकी रचनाओं को सुन कर लोग लोटपोट हुए. इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत पद्मिनी शर्मा ने सरस्वती वंदना से की. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एसडीओ श्रीप्रकाश ने बताया कि प्रभात खबर का यह आयोजन सराहनीय है. भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को प्रभात खबर हंसने का बहुत अच्छा मौका दे रहा है, यह कार्य अनमोल है. उन्होंने इस आयोजन के लिए प्रभात खबर की टीम की जम कर सराहना की. सम्मेलन के मुख्य प्रायोजक शेरा होजियरी हैं, जबकि स्थानीय स्तर पर श्री बिहार इंजीनियरिंग वर्क्स, डॉ शमीम अहमद, ग्राम स्वराज मंच, अनुमंडल प्रशासन, मे. लालती ऑयल सेंटर, श्री लक्ष्मी मोटर्स, द चंद्रशील स्कूल, सुनील कुमार गुप्ता, समस्त शिक्षक संघ, रक्सौल, यमुना प्रसाद, टीइटी/एसटीइटी नियोजित उर्तिण शिक्षक संघ, बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ गोल्डेन पार्टनर थे. इस मौके पर शहर के आम से लेकर खास लोग तक मौजूद रहे. यह पांचवां मौका था, जब प्रभात खबर की ओर से सीमावर्ती शहर रक्सौल में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










