बारिश व आेलावृिष्ट से फसल तबाह, िचंता में डूबे किसान

Updated at : 26 Mar 2017 2:59 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश व आेलावृिष्ट से फसल तबाह, िचंता में डूबे किसान

बनकटवा : शनिवार की करीब 12:50 बजे रात अचानक आसमान से तेज गरज के साथ आफत के रूप में ओलावृष्टि हुई. करीब 45 मिनट तक हुए ओलावृष्टि में गिरे ओलों की साइज देखकर कई बुजुर्ग भी हतप्रभ होते हुए अपने जीवनकाल में इस प्रकार के ओलों को नहीं देखे जाने की बात कही. बारिश व […]

विज्ञापन

बनकटवा : शनिवार की करीब 12:50 बजे रात अचानक आसमान से तेज गरज के साथ आफत के रूप में ओलावृष्टि हुई. करीब 45 मिनट तक हुए ओलावृष्टि में गिरे ओलों की साइज देखकर कई बुजुर्ग भी हतप्रभ होते हुए अपने जीवनकाल में इस प्रकार के ओलों को नहीं देखे जाने की बात कही. बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को भारी क्षति हुआ है, सबसे अधिक ओला से क्षति सीमावर्ती क्षेत्र के दो पंचायत बीजबनी दक्षिणी व बिजबनी उत्तरी का हुआ है, जहां सैकड़ो एकड़ में लगे गेहूं ,

मक्का, मट्टर तथा अन्य फसलो के साथ-साथ हजारो आम के पेड़ो में लगे मंजर को भी भारी नुकसान पहुंचा है. अचानक हुए ओलावृष्टि के कारण किसानों के सारे उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. इधर सब्जी की खेती का पूरी तरह सत्यानाश होने की बात सम्बंधित पंचायतों के दर्जनों किसान कर रहें है. वही सैकड़ों घरों के छप्पड़ पर लगे खपड़ा, पानीटंकी, डिश एंटीना पूरी तरह ध्वस्त हो गया है. सड़कों से लेकर घर के आंगन में मोटी परत के रूप में बिछ चुके ओलों को देख बच्चे आश्चर्यचकित थे.बीइओ देवेंद्र पाडेय ने बताया कि ओला से सबसे अधिक क्षति बीजबनी दक्षिणी व उत्तरी पंचायत में 15 से 17 प्रतिशत की क्षति हुई है. फिर भी प्रखंड के सभी किसान सलाहकारो को सभी पंचायतो से चौबीस घंटे में फसल क्षति का आकलन करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आते ही पहले का तथा वर्तमान में हुई क्षति का कम्पाइल रिपोर्ट जिला को भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन