केंद्रीय मंत्री दो दिवसीय दौरे पर आज मोतिहारी में

Updated at : 26 Mar 2017 2:58 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री दो दिवसीय दौरे पर आज मोतिहारी में

मोतिहारी : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह 26 मार्च को चकिया और अरेराज में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और शाम छह बजे मोतिहारी नगर भवन मैदान में आयोजित गायत्री दीप यज्ञ में शामिल होंगे. शाम सात बजे आईएमए हॉल रेडक्रांस में नगर भाजपा की बैठक को संबोधित करेंगे. उनके नीजि […]

विज्ञापन

मोतिहारी : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह 26 मार्च को चकिया और अरेराज में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और शाम छह बजे मोतिहारी नगर भवन मैदान में आयोजित गायत्री दीप यज्ञ में शामिल होंगे. शाम सात बजे आईएमए हॉल रेडक्रांस में नगर भाजपा की बैठक को संबोधित करेंगे.

उनके नीजि सहायक आशीष रंजन व महामंत्री मार्तण्डय नारायण सिंह ने बताया कि 27 मार्च को 11.30 बजे जिला परिषद सभागार में श्री सिंह एवं वित्त राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल व्यवसायी संगठनों के साथ जीएसटी कार्यशाला को संबोधित करेंगे. दिन एक बजे नगर भवन हॉल में महात्मा गांधी चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह आयोजन समिति की बैठक में भाग लेंगे. इसके बाद बैंकर्स के साथ भी बैठक करेंगे.

केंद्रीय विद्यालय में नामांकन को निकलेगी लॉटरी
केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह 27 मार्च को दिन 10 बजे सर्किट हाउस में सांसद कोटे से केंद्रीय विद्यालय में होनेवाले नामांकन के लिए लॉटरी निकालेंगे. लॉटरी के माध्यम से आवेदन देनेवाले छात्र-छात्राओं का चयन किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन